अरबील में अमरीकी सैनिकों पर हमला
ग़ज़्ज़ा में अवैध ज़ायोनी शासन की हिंसक कार्यवाही के साथ ही अमरीकी सैन्य ठिकानों पर इराक़ी प्रतरिधोकर्ताओं के हमले तेज़ हो गए हैं।
उत्तरी इराक़ में अमरीकी सैन्य मुख्यालय पर ड्रोन से हमला किया गया है। अलमयादीन टीवी चैनेल के अनुसार इराक़ के इस्लामी प्रतिरोधकर्ताओं ने उत्तरी इराक़ में स्थित अरबील के हवाई अड्डे के निकट अमरीकी सैनिकों के मुख्यालय पर ड्रोन से हमला किया।
इससे कुछ पहले संचार माध्यमों ने इराक़ की राजधानी बग़दाद और अलअंबार प्रांत में अमरीकी सैन्य छावनियों पर हमलों की ख़बर दी थी। अभी इस बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है।
अमरीकी सैन्य छावनियों पर यह हमले एसी हालत में हुए हैं कि जब अमरीकी विदेशमंत्री एंटोनी ब्लिंकन ने बग़दाद की अपनी संक्षिप्त यात्रा में इराक़ के प्रधानमंत्री मुहम्मद शिया अस्सूदानी के साथ भेंटवार्ता की थी। उन्होंने इराक़ के प्रतिरोधी गुटों से क्षेत्र में अमरीकी सैनिकों और उनकी छावनियों पर हमने न करने का आह्वान किया था।
उल्लेखनीय है कि ग़ज़्ज़ा युद्ध के भड़कने के साथ ही इराक़ और सीरिया में अमरीकी सैन्य अड्डों और छावनियों पर इराक़ के प्रतिरोधकर्ताओं के हमलों में तेज़ी आ गई है। इराक़ी प्रतिरोधकर्ताओं के इन हमलों में बड़ी संख्या में अमरीकी सैनिक बुरी तरह से घायल हुए हैं।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए