ज़ायोनी युद्धक विमानों ने 450 क्षेत्रों पर बमबारी की
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i129906-ज़ायोनी_युद्धक_विमानों_ने_450_क्षेत्रों_पर_बमबारी_की
अवैध जायोनी सरकार के युद्धक विमानों ने गत रात्रि गज्जा पट्टी के 450 क्षेत्रों पर बमबारी की।
(last modified 2023-11-06T08:28:44+00:00 )
Nov ०६, २०२३ १३:०८ Asia/Kolkata
  • ज़ायोनी युद्धक विमानों ने 450 क्षेत्रों पर बमबारी की

अवैध जायोनी सरकार के युद्धक विमानों ने गत रात्रि गज्जा पट्टी के 450 क्षेत्रों पर बमबारी की।

समाचार एजेन्सी अलजज़ीरा की रिपोर्ट के अनुसार जायोनी सरकार के युद्धक विमानों की गत रात्रि की बमबारी में दैरूल बलह और अज़्वाइदा में कम से कम दो आवासीय मकान ध्वस्त और 45 फिलिस्तीनी शहीद हो गये। अलजज़ीरा के अनुसार जायोनी युद्धक विमानों की पाश्विक बमबारी में शहीद होने वाले बहुत से फिलिस्तीनी मलबे के नीचे दबे हुए हैं।

इसी बीच राष्ट्रसंघ से संबंधित संगठनों व संस्थाओं ने बयान जारी करके एलान किया है कि विभिन्न कारणों से हमें गज्जा पट्टी में तुरंत युद्ध विराम की ज़रूरत है। इसी प्रकार इन संगठनों व संस्थाओं के बयान में आया है कि गज्जा पट्टी के लोगों को ज़िन्दगी की मूलभूत आवश्यकताओं से वंचित करना, आवासीय मकानों, शरण स्थलों और अस्पतालों पर बमबारी अस्वीकार्य है।

इसी प्रकार इन संगठनों व संस्थानों के बयान में बल देकर कहा गया है कि गज्जा पट्टी पर हमले के आरंभ से लेकर अब तक 100 से अधिक हमले चिकित्सा केन्द्रों पर हो चुके हैं। जायोनी सेना ने भी एलान किया है कि केवल गत रात्रि 450 बार गज्जा पट्टी पर बमबारी की गयी।

फिलिस्तीन के स्वास्थ्यमंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार जायोनी सैनिकों के पाश्विक हमलों में शहीद होने वाले फिलिस्तीनियों की संख्या अब तक 9 हज़ार 770 से अधिक हो गयी है जिनमें चार हज़ार 800 बच्चे और दो हज़ार 550 महिलायें हैं। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।