ग़ज़्ज़ा के कई इलाक़े में भीषण झड़पें जारी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i129946-ग़ज़्ज़ा_के_कई_इलाक़े_में_भीषण_झड़पें_जारी
फ़िलिस्तीनी सूत्रों का कहना है कि केन्द्रीय और पश्चिमी ग़ज़्ज़ा में स्थित अल-ज़वाएदा और अल-नुसैरात में फ़िलिस्तीन के प्रतिरोधकर्ता गुटों और ज़ायोनी सैनिकों के बीच भयंकर झड़पें हो रही हैं जबकि अल-मगाज़ी में भी झड़पें जारी हैं।
(last modified 2023-11-07T07:58:34+00:00 )
Nov ०७, २०२३ १३:२६ Asia/Kolkata
  • ग़ज़्ज़ा के कई इलाक़े में भीषण झड़पें जारी

फ़िलिस्तीनी सूत्रों का कहना है कि केन्द्रीय और पश्चिमी ग़ज़्ज़ा में स्थित अल-ज़वाएदा और अल-नुसैरात में फ़िलिस्तीन के प्रतिरोधकर्ता गुटों और ज़ायोनी सैनिकों के बीच भयंकर झड़पें हो रही हैं जबकि अल-मगाज़ी में भी झड़पें जारी हैं।

इस बीच, फ़िलिस्तीनी संघर्षकर्ताओं ने उत्तरी ग़ज़्ज़ा में ज़ायोनी शासन के एक टैंक को नष्ट कर दिया। उधर फ़िलिस्तीन की रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने घोषणा की है कि अतिग्रहणकारी ज़ायोनी शासन के युद्धक विमानों ने अल-कुद्स अस्पताल पर दो मिसाइलों से हमला किया है। दूसरी ग़ज़्ज़ा में अल-अवदा अस्पताल के प्रमुख का कहना है कि ईंधन खत्म होने के कारण अस्पताल कल से काम करना बंद कर देगा। (AK)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।