ग़ज़्ज़ा में शहीद होने वालों की संख्या 10 हज़ार से बढ़ी
ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल के पाश्विक हमलों में शहीद होने वालों की संख्या 10 हज़ार से अधिक हो गयी है।
ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल के पाश्विक हमलों को 32 दिन हो गये हैं और इस्राईली युद्ध विमान लगातार ग़ज़्ज़ा के आवासीय क्षेत्रों पर बमबारी कर रहे हैं।
ग़ज़्ज़ा इस्राईल के हमलों के दौरान शहीद होने वाले फ़िलिस्तीनियों की संख्या बढ़कर 10 हज़ार 165 हो गयी हैं जिनमें 4104 बच्चे और लगभग 3 हज़ार महिलाएं शामिल हैं। ग़ज़्ज़ा पर हमले से लेकर अब तक 48 पत्रकार मारे जा चुके हैं।
इस्राईल के हमलों में घायल होने वाले फ़िलिस्तीनियों की संख्या 27 हज़ार हो गयी है जिनमें लगभग 2 हज़ार 350 से अधिक लोग अभी भी लापता हैं जिनमें 1300 बच्चे हैं। पश्चिम के समर्थन ने इस्राईल को अधिक दुस्साहसी बना रखा है जिसके बूते वह फ़िलिस्तीनियों के विरुद्ध खुलकर अत्याचार कर रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं का कहना है कि आम नागरिकों का ख़िलाफ़ इस्राईल का जारी अत्याचार, सामूहिक सज़ा और मानव त्रासदी है जिसे युद्ध अपराध कहा जाता है। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए