फ़िलिस्तीनियों के खिलाफ इस्राईल के पाश्विक हमले जारी
अवैध जायोनी सरकार ने ग़ज्ज़ा पट्टी के नुसैरात शरणार्थी शिविर पर हमला किया जिसमें कई फिलिस्तीनी शहीद व घायल हो गये।
इस्राईल ने फिलिस्तीनियों के खिलाफ अपने पाश्विक हमलों को जारी रखते हुए ग़ज्ज़ा पट्टी के स्कूल, आवासीय मकानों और अस्पतालों पर बमबारी की है जिसमें कम से कम 10 फिलिस्तीनी शहीद और कई घायल हुए हैं।
जायोनी सैनिकों और फिलिस्तीनी जवानों के बीच पश्चिमी किनारे के अरीहा क्षेत्र के सुल्तान शरणार्थी शिविर में भीषण लड़ाई हुई जिसके दौरान फिलिस्तीनी जवानों ने जायोनी सैनिकों के वाहनों की ओर विस्फोटक पदार्थ फेंके। इसी प्रकार जायोनी सैनिकों ने अलखलील नगर और तूलकर्म में भी फिलिस्तीनियों पर हमला किया।
फिलिस्तीनी सूत्रों ने पश्चिमी किनारे के क़िलक़िलिया क्षेत्र में जायोनी सैनिकों और फिलिस्तीनी जवानों के बीच भीषण लड़ाई की खबर दी है। जायोनी सैनिकों और फिलिस्तीनियों के मध्य होने वाली लड़ाई में कई फिलिस्तीनी शहीद व घायल हो गये।
जायोनी सैनिकों ने फिलिस्तीन के विभिन्न क्षेत्रों से कई फिलिस्तीनियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
ज्ञात रहे कि जायोनी सैनिकों के पाश्विक हमलों में अब तक साढ़े दस हज़ार से अधिक फिलिस्तीनी शहीद हो चुके हैं। शहीद होने वालों में सबसे अधिक संख्या बच्चों और महिलाओं की है जबकि 25 हज़ार से अधिक फिलिस्तीनी घायल हो चुके हैं। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए