ग़ज़्ज़ा के अस्पतालों को ही निशाना क्यों बना रहा है इस्राईल
इस्राईली सेना लगातार ग़ज़्ज़ा के अस्पतालों को निशाना बना रही है।
पिछली रात भी इस्राईल के युद्धक विमानों ने ग़ज़्ज़ा के कई अस्पतालों को निशाना बनाया।
तस्नीम न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, ग़ज़्ज़ा के दक्षिण में स्थित खान यूनिस इलाक़े में अल-जजीरा चैनल के रिपोर्टर हानी महमूद का कहना है कि पूरे क्षेत्र पर इस्राईल की भीषण बमबारी जारी है।
हानी महमूद का कहना है कि रात में ग़ज़्ज़ा शहर और क्षेत्र के उत्तरी हिस्सों को इस्राईल की भारी बमबारी से निशाना बनाया गया था और ऐसा लग रहा था कि इन हमलों में जान बूझकर चिकित्सा केंद्रों को निशाना बनाया जा रहा है।
हानी महमूद के अनुसार ऐसा लगता है कि इस्राईल का इरादा चिकित्सा टीमों और फ़िलिस्तीनी शरणार्थियों को यह संदेश देना था कि वे कहीं थी सुरक्षित नहीं हैं, चाहे अस्पताल के अंदर ही शरण क्यों न लिए हों।
ज्ञात रहे कि कल देर रात अल-शेफ़ा अस्पताल पर तोपख़ानों और युद्धक विमानों से हमला किया गया जिसके परिणामस्वरूप 6 लोग शहीद और कई अन्य घायल हो गए।
इस रिपोर्ट के मुताबिक, ग़ज़्ज़ा के केंद्र में अल-नस्र और अल-रंतीसी अस्पतालों को निशाना बनाया गया। इस्राईल की बख्तरबंद गाड़ियों और टैंकों ने इन दोनों अस्पतालों को घेर लिया और सीधे टैंकों से गोलाबारी की। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए