ग़ज़्ज़ा, भीषण बमबारी जारी, मलबे में दबें हैं 2700 लोग
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i130086-ग़ज़्ज़ा_भीषण_बमबारी_जारी_मलबे_में_दबें_हैं_2700_लोग
फ़िलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि ज़ायोनी सैनिकों की बमबारी में नष्ट हुए घरों के मलबे में 2700 फ़िलिस्तीनी दबे हुए हैं।
(last modified 2023-11-11T06:57:58+00:00 )
Nov ११, २०२३ १२:२६ Asia/Kolkata
  • ग़ज़्ज़ा, भीषण बमबारी जारी, मलबे में दबें हैं 2700 लोग

फ़िलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि ज़ायोनी सैनिकों की बमबारी में नष्ट हुए घरों के मलबे में 2700 फ़िलिस्तीनी दबे हुए हैं।

फ़िलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 2700 फ़िलिस्तीनी अभी भी इस्राईल के क्रूर हमलों से नष्ट हुए घरों के मलबे के नीचे दबे हुए हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक 2700 में से 1500 बच्चे ऐसे हैं जो मलबे के ढेर में दबे हुए हैं।

ग़ज़्ज़ा पर 36 दिनों से इस्राईल के पाश्विक हमलों का क्रम जारी हैं।

इस्राईल के युद्धक विमान और तोपख़ाने फ़िलिस्तीन के आवासीय क्षेत्रों, चिकित्या केन्द्रों, घरों और मूलभूत ढांचों को निशाना बना रहे हैं। ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल के पाश्विक हमलों में शहीद होने वालों की संख्या 11 हज़ार से अधिक हो गयी है।

ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल के हमलों के दौरान शहीद होने वाले फ़िलिस्तीनियों की संख्या बढ़कर 11 हज़ार 78 हो गयी हैं जिनमें 4506 बच्चे और लगभग 3027 महिलाएं और 678 बूढ़े लोग शामिल हैं। ग़ज़्ज़ा पर हमले से लेकर अब तक 48 पत्रकार मारे जा चुके हैं।

इस्राईल के हमलों में घायल होने वाले फ़िलिस्तीनियों की संख्या 27 हज़ार 490 हो गयी है। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।