इस्राईल ने अपने 361 सैनिकों के मारे जाने को स्वीकार किया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i130126-इस्राईल_ने_अपने_361_सैनिकों_के_मारे_जाने_को_स्वीकार_किया
जायोनी सरकार के सैनिक प्रवक्ता ने स्वीकार किया है कि गज्ज़ा युद्ध के आरंभ से अब तक उनके 361 अफसर व सैनिक मारे गये हैं।
(last modified 2023-11-12T07:52:06+00:00 )
Nov १२, २०२३ १३:२० Asia/Kolkata
  • इस्राईल ने अपने 361 सैनिकों के मारे जाने को स्वीकार किया

जायोनी सरकार के सैनिक प्रवक्ता ने स्वीकार किया है कि गज्ज़ा युद्ध के आरंभ से अब तक उनके 361 अफसर व सैनिक मारे गये हैं।

समाचार एजेन्सी फार्स की रिपोर्ट के अनुसार इस्राईल के सैनिक प्रवक्ता ने गज्जा युद्ध के आरंभ से अब तक मारे जाने वाले इस्राईली अफसरों व सैनिकों को स्वीकार किया है। जायोनी सेना ने कल शाम को गज्जा में होने वाली लड़ाई में अपने पांच सैनिकों के मारे जाने की खबर दी है।

शहाब समाचार एजेन्सी ने इस्राईली सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट दी है कि जो 5 इस्राईली सैनिक मारे गये हैं उसमें से चार कमांडोज़ और छाताधारी थे जो सुरंग में विस्फोट होने से मारे गये। इसी प्रकार रिपोर्ट में बताया गया है कि एक अफसर और चार सैनिक भी गम्भीर रूप से घायल हो गये हैं। इस्राईल के सैनिक प्रवक्ता ने इसी प्रकार कहा है कि गज्जा पट्टी के उत्तर और दक्षिण में सैनिक कार्यवाही के लिए हमें और अधिक समय की आवश्यकता है।

इसी प्रकार इस्राईल के सैनिक प्रवक्ता ने बताया है कि फिलिस्तीन के प्रतिरोधी गुटों के पास इस्राईल के जो बंधक हैं उन्हें खोजने का प्रयास जारी है।

स्वतंत्र सूत्रों का कहना है कि जायोनी सरकार अपने मारे जाने वाले सैनिकों की सही संख्या नहीं बता रही है और इस संबंध में होने वाली जानी व माली क्षति के बारे में बहुत सेन्सर से काम ले रही है और मारे जाने वाले सैनिकों की संख्या इससे कहीं अधिक है जिसका जायोनी सरकार स्वीकार कर रही है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।