ग़ज़्ज़ा में भीषण झड़पें, दो इस्राईली सैनिक मारे गये
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i130176-ग़ज़्ज़ा_में_भीषण_झड़पें_दो_इस्राईली_सैनिक_मारे_गये
ज़ायोनी सेना ने उत्तरी ग़ज़्ज़ा पट्टी में झड़पों के दौरान अपने दो और सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि की है।
(last modified 2023-11-13T09:48:48+00:00 )
Nov १३, २०२३ १५:१६ Asia/Kolkata
  • ग़ज़्ज़ा में भीषण झड़पें, दो इस्राईली सैनिक मारे गये

ज़ायोनी सेना ने उत्तरी ग़ज़्ज़ा पट्टी में झड़पों के दौरान अपने दो और सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि की है।

ज़ायोनी सेना ने एक बयान में कहा है कि इन दो इस्राईली सैनिकों में एक फ़र्स्ट सार्जेंट और एक मेजर शामिल हैं जबकि एक सैनिक घायल भी हुआ है।

इन दो ज़ायोनी सैनिकों की मौत के साथ ही ग़ज़्ज़ा में ज़मीनी युद्ध की शुरुआत से लेकर अब तक मरने वाले ज़ायोनी सैनिकों की संख्या 45 तक पहुंच गई है जिसे स्वयं ज़ायोनी सेना ने स्वीकार किया है।

यह आंकड़े ज़ायोनी शासन द्वारा घोषित आंकड़े हैं जबकि मारे गये ज़ायोनी सैनिकों की संख्या इससे कहीं अधिक है।

कई घायल सैनिकों की हालत गंभीर है जिससे मरने वाले इस्राईली सैनिकों की संख्या बढ़ सकती है। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।