नेतनयाहू के चचेरे भाई ने इराक़ की समस्या का हल बताया
दुबई पुलिस के उप प्रमुख ज़ाही ख़लफ़ान ने ट्वीटर पर अपने संदेश में दावा किया है कि इराक़ियों के सिर पर जो मुसीबत आ रही है उसका कारण यह है कि वे मुआविया को पसंद नहीं करते।
ख़लफ़ान ने, जो ईरान विरोधी दृष्टिकोण के लिए मशहूर हैं, इराक़ के अधिकतर लोग यज़ीद के बाप मुआविया को पसंद नहीं करते और यही उनकी समस्याओं का कारण है। उन्होंने यमन की स्थिति के बारे में अपने विचार यूं व्यक्त किए, “अरबों को इस सच्चाई को समझना चाहिए कि उत्तरी यमन की 60 फ़ीसद जनता ईरान के नेता (आयतुल्लाहिल उज़्मा सय्यद अली ख़ामेनई) की समर्थक है।” इसी प्रकार दुबई पुलिस के उप प्रमुख ने दावा किया कि जिस तरह सासानी साम्राज्य का विगत में यमन पर सिक्का चलता था उसी तरह आज भी उत्तरी यमन पर ईरान का वर्चस्व है।
यह पहली बार नहीं है जब ज़ाही ख़लफ़ान ने शीयों और इस्लामी गणतंत्र ईरान के ख़िलाफ़ अपनी दुश्मनी व्यक्त की है। वे ट्वीटर पर संदेश के ज़रिए इस तरह की दुश्मनी आए दिन प्रकट करते रहते हैं। उनके कुछ बयान इतने हास्यास्पद होते हैं कि सोशल चैनलों सहित मीडिया में लम्बे समय तक चर्चा का विषय बने रहते हैं। कुछ समय पहले उन्होंने कहा था, “मैं और नेतनयाहू चचेरे भाई हैं।” (MAQ/N)