इस्राईल में फिर उठीं नेतनयाहू के विरुद्ध आवाज़ें
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i130230-इस्राईल_में_फिर_उठीं_नेतनयाहू_के_विरुद्ध_आवाज़ें
इस्राईल में भी नेतनयाहू की दाल अब गल नहीं रही है।
(last modified 2023-11-15T08:37:14+00:00 )
Nov १५, २०२३ १४:०३ Asia/Kolkata
  • इस्राईल में फिर उठीं नेतनयाहू के विरुद्ध आवाज़ें

इस्राईल में भी नेतनयाहू की दाल अब गल नहीं रही है।

ग़ज़्ज़ा में फ़िलिस्तीनियों का दमन करने वाले नेतनयाहू के विरुद्ध ज़ायोनी शासन में विरोध की आवाज़ें तेज़ हो गई हैं।

अवैध ज़ायोनी शासन की संसद, क्नैसेट के बाहर एकत्रित होकर हज़ारों लोगों ने नेतनयाहू से प्रधानमंत्री पद से हटने की मांग की है।  प्रदर्शंकारियों का कहना है कि बेनजमिन नेतनयाहू को तत्काल प्रधानमंत्री के पद से हट जाना चाहिए। 

इसी के साथ सैकड़ों उन लोगों ने भी नेतनयाहू के विरुद्ध प्रदर्शन किये जिनके परिजन इस समय बंधक बने हुए हैं।  यह लोग, अपने परिजनों को फ़िलिस्तीन के प्रतिरोधी गुट हमास से स्वतंत्र कराने के लिए नेतनयाहू और उसके मंत्रीमण्डल पर अधिक से अधिक दबाव बनाना चाहते हैं। 

वैसे तो तेलअवीव में लंबे समय से नेतनयाहू के विरोध में प्रदर्शन चल रहे हैं किंतु ज़ायोनी बंधकों के परिजनों के विरोध प्रदर्शन, काफ़ी महत्व रखते हैं।  उनका मानना है कि बंधक बनाए गए हमारे परिजनों की स्वतंत्रता या उनके भविष्य के बारे में नेतनयाहू के अधिकारी कोई जवाब नहीं दे रहे हैं।  उनका मानना है कि ज़ायोनी बंधकों का ज़िम्मेदार केवल एक ही व्यक्ति है और वह है नेतनयाहू। इस्राईल के समाचारपत्र मआरियो के अनुसार 80 प्रतिशत ज़ायोनी, वर्तमान स्थति का ज़िम्मेदार नेतनयाहू को ही मानते हैं।