ग़ज़्ज़ा के अल-शेफ़ा के अस्पताल से इस्राईल को क्या मिला?
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i130266-ग़ज़्ज़ा_के_अल_शेफ़ा_के_अस्पताल_से_इस्राईल_को_क्या_मिला
ज़ायोनी मीडिया सूत्रों ने बताया है कि ग़ज़्ज़ा के अल-शेफ़ा अस्पताल में किसी भी ज़ायोनी युद्धबंदियों की मौजूदगी की कोई ख़बर नहीं है।
(last modified 2023-11-16T07:26:17+00:00 )
Nov १६, २०२३ १२:५४ Asia/Kolkata
  • ग़ज़्ज़ा के अल-शेफ़ा के अस्पताल से इस्राईल को क्या मिला?

ज़ायोनी मीडिया सूत्रों ने बताया है कि ग़ज़्ज़ा के अल-शेफ़ा अस्पताल में किसी भी ज़ायोनी युद्धबंदियों की मौजूदगी की कोई ख़बर नहीं है।

ज़ायोनी सेना के रेडियो और चैनल-13 सहित ज़ायोनी मीडिया ने बताया है कि ग़ज़्ज़ा के अल-शेफ़ा अस्पताल में किसी भी ज़ायोनी युद्ध क़ैदी की मौजूदगी की कोई ख़बर नहीं है।

अल-अरबी टीवी चैनल ने भी तेल अवीव के हवाले से ख़बर दी है कि ग़ज़्ज़ा युद्ध की शुरुआत के बाद से यह ज़ायोनी शासन की सबसे बड़ी ख़ुफ़िया हार है।

इस रिपोर्ट के अनुसार, ग़ज़्ज़ा युद्ध की शुरुआत से ही इस्राईल ने यह प्रचार किया था कि हमास के नेताओं को अल-शेफ़ा अस्पताल के भूमिगत हिस्से में रखा गया है और इस्राईली युद्धबंदियों को भी अल-शफा अस्पताल में ही रखा गया है।

दो दिन पहले, एक इस्राईली अधिकारी ने वॉल स्ट्रीट जर्नल के साथ एक साक्षात्कार में दावा किया था कि इस्राईली युद्ध क़ैदी अल-शेफ़ा अस्पताल में हो सकते हैं, लेकिन अब इस्राईली ने ज़ायोनी सेना में अपने सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट दी है कि वहां इस्राईली युद्धबंदी हैं लेकिन इस अस्पताल में युद्धबंदियों की मौजूदगी का कोई निशानी अभी तक नहीं मिली है।

इस संवाददाता का कहना है कि अल-शेफ़ा अस्पताल के अंदर किसी सुरंग का पता लगने के बारे में कोई सूचना नहीं है।

इस्राईली पत्रकारों ने दावा किया है कि अस्पताल में हथियार मिले हैं लेकिन ये किस तरह के हथियार हैं ये पता नहीं चल पाया है। ये हथियार निजी प्रकार के होने की संभावना है जो आमतौर पर दुनिया भर के अस्पताल गार्डों के पास होते हैं। (AK)

 

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।