बग़दाद में कार बम हमलों में 15 लोग मरे
बग़दाद में हुए कार बम हमलों में कम से कम 24 लोग मारे गए।
सोमवार को राजधानी बग़दाद के पूर्वोत्तरी भाग में एक बाज़ार में कार बम का धमाका हुआ जिसमें कम से कम 11 बेगुनाह लोग मारे गए और 14 अन्य घायल हुए। इसी प्रकार पुलिस स्टेशन को निशाना बनाने के लिए विस्फोटक पदार्थ से लदी दो कारों को, सुरक्षा बलों ने अपने क़ब्ज़े में लेकर इस आतंकवादी हमले को नाकाम बना दिया। दूसरी ओर उत्तरी बग़दाद के एक मुहल्ले में कार बम का धमाका हुआ जिसमें 12 लोग मारे गए और 15 अन्य घायल हुए। सोमवार को बग़दाद के सद्र सिटी क्षेत्र में विस्फोटक पदार्थ से लदी मोटरबाइक के धमाके में 1 व्यक्ति मारा गया।
ये आतंकवादी हमले ऐसी स्थिति में हुए जब इराक़ी कमान्डरों का कहना है कि उनके सैनिक फ़ल्लूजा में दाख़िल हो गए हैं। इराक़ी फ़ोर्सेज़ के फ़ल्लूजा में प्रवेश को दाइश के ख़िलाफ़ बड़ी सफलता माना जा रहा है। फ़ल्लूजा बग़दाद से 40 मील पश्चिम में स्थित है। यह दाइश का बड़ा गढ़ समझा जाता है। ये धमाके बग़दाद में हाल में हुए ताज़ा धमाकों का क्रम हैं। इनमें से ज़्यादातर धमाकों की ज़िम्मेदारी दाइश ने ली थी।(MAQ/N)