इस्राईली सैनिकों को ग़ज़्ज़ा में मिल रही है कड़ी टक्कर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i130274-इस्राईली_सैनिकों_को_ग़ज़्ज़ा_में_मिल_रही_है_कड़ी_टक्कर
जानकार सूत्रों ने ग़ज़्ज़ा के उत्तर में स्थित बैत हानून में हमलावर इस्राईली सैनिकों और फ़िलिस्तीनी संघर्षकर्ता के के बीच भीषण झड़प की सूचना दी है।
(last modified 2023-11-16T09:00:59+00:00 )
Nov १६, २०२३ १४:२९ Asia/Kolkata
  • इस्राईली सैनिकों को ग़ज़्ज़ा में मिल रही है कड़ी टक्कर

जानकार सूत्रों ने ग़ज़्ज़ा के उत्तर में स्थित बैत हानून में हमलावर इस्राईली सैनिकों और फ़िलिस्तीनी संघर्षकर्ता के के बीच भीषण झड़प की सूचना दी है।

फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास की सैन्य शाखा इज़्ज़ुद्दीन अल-क़स्साम ब्रिगेड ने ग़ज़्ज़ा के पश्चिम में ज़ायोनी शासन के एक और टैंक को नष्ट कर दिया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि गुरुवार सुबह से अल-क़स्साम ब्रिगेड द्वारा इस्राईली सेना के कई बख्तरबंद वाहनों, टैंकों और सैन्य बुलडोज़रों को नष्ट कर दिया गया है।

इस्राईली सेना के हमलों के जवाब में फ़िलिस्तीनी मुजाहिदीन ने फ़िलिस्तीन के कई क्षेत्रों के कई शहरों पर मिसाइलों से हमला किया है जिनमें अस्क़लान और सेदूरोत की बस्तियां भी शामिल हैं।

दूसरी ओर जेहादे इस्लामी की सैन्य शाखा अल-कुद्स ब्रिगेड ने घोषणा की है कि नत्सारिम और बकरून के आसपास स्थित इलाकों पर बद्र-1 मिसाइलों से हमला किया गया है।

इससे पहले अल-कुद्स ब्रिगेड ने बताया था कि ग़ज़्ज़ा के उत्तर में तल अल-मदफ़ईसा इलाक़े में ज़ायोनी सैनिकों के एक केंद्रीय सभा स्थल पर मोर्टार से हमला किया गया। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।