अक्सा तूफान का 43वां दिन, 12 हज़ार से अधिक फ़िलिस्तीनी शहीद
जायोनी सैनिकों ने आज सुबह गज्जा पट्टी के दक्षिण में स्थित खान युनूस पर बमबारी की जिसमें 28 फिलिस्तीनी शहीद और दसियों घायल हो गये।
इसी प्रकार गज्जा पट्टी के अस्पतालों पर भी जायोनी सैनिकों के अपराध जारी हैं। आज सुबह जो तस्वीरें प्रकाशित हुई हैं वे इस बात की सूचक हैं कि जायोनी सैनिकों ने इंडोनेशिया अस्पताल के प्रागंण में बमबारी की।
अवैध जायोनी सरकार ने गज्जा पट्टी के खिलाफ जो हमला आरंभ कर रखा है उसमें अब तक शहीद होने वाले फिलिस्तीनियों की संख्या 12 हज़ार से अधिक जबकि घायलों की संख्या 32000 हज़ार हो गयी है।
शहीद होने वालों में 5 हज़ार से अधिक केवल बच्चे और तीन हज़ार से अधिक महिलायें हैं। प्राप्त समाचारों के अनुसार 3600 फिलिस्तीनी अभी भी लापता हैं। जायोनी सरकार मानवता प्रेमी सहायता को गज्जा पट्टी नहीं पहुंचने दे रही है इस वजह से वहां की स्थिति बहुत चिंताजनक व दयनीय हो गयी है।
जायोनी सैनिकों के निरंतर अपराधों की प्रतिक्रिया में फिलिस्तीन के प्रतिरोधक बल ने एलान किया है कि फिलिस्तीनियों की हत्या, जायोनी सैनिकों के समर्थन से कालोनियों में रहने वाले जायोनियों के हमले और मस्जिदे अक्सा के अपमान की प्रतिक्रिया में अक्सा तूफान आप्रेशन आरंभ किया गया है। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!
फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।