एहूद बाराकः अलशिफ़ा अस्पताल के नीचे तहख़ाना इस्राईल ने बनाया था
ज़ायोनी शासन के पूर्व प्रधानमंत्री एहूद बाराक ने एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि ग़ज़ा में अलशिफ़ा अस्पताल के नीचे तहख़ाना इस्राईल ने बनाया था।
सीएनएन से बात करते हुए एहूद बाराक ने कहा कि यह बात कही जाती थी कि अलशिफ़ा के नीचे जो तहख़ाना इस्राईल ने बनाया था वही हमास का मुख्य ठिकाना है और हमास की कई महत्वपूर्ण सुरंगे इस तहख़ाने से गुज़रती हैं।
एहूद बाराक ने कहा कि 40 या 50 साल पहले इस्राईली इंजीनियरों की मदद से तहख़ाना बनाया गया था।
विश्व स्वास्थ्य संगठन डब्ल्यूएचओ ने ज़ायोनी अधिकारियों के अलशिफ़ा हास्पिटल के नीचे तहख़ाने में हमास का मुख्यालय होने के दावे का खंडन करते हुए कहा था कि उन्होंने अलशिफ़ा हास्पिटल में आम नागरिकों के अलावा किसी को नहीं देखा और इस बात के कोई साक्ष्य नहीं हैं कि हमास ने इसे सामरिक लक्ष्यों के लिए इस्तेमाल किया हो।
पिछले सप्ताह बुधवार को ज़ायोनी सैनिक अलशिफ़ा अस्पताल में घुसे थे और वहां उन्होंने मीडिया के प्रतिनिधियों को कुछ हथियार दिखाकर यह समझाने की कोशिश की थी कि हथियार हमास के हैं लेकिन बीबीसी सहित अनेक मीडिया संस्थानों ने बताया कि अलशिफ़ा में कुछ भी एसा नज़र नहीं आया जिससे लगे कि यह हमास का ठिकाना रहा होगा।
डब्ल्यूएचओ ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय टीमों के साथ हमने अलशिफ़ा अस्पताल का दौरा किया तो यही नज़र आया कि इस्राईली अधिकारियों के दावे में सच्चाई नहीं है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए