अल शेफ़ा अस्पताल के प्रमुख अभी भी लापता हैं
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i130558-अल_शेफ़ा_अस्पताल_के_प्रमुख_अभी_भी_लापता_हैं
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया है कि अल-शेफ़ा अस्पताल के प्रमुख गिरफ्तारी के बाद से लापता हैं।
(last modified 2023-11-25T04:39:13+00:00 )
Nov २५, २०२३ ०९:१५ Asia/Kolkata
  • अल शेफ़ा अस्पताल के प्रमुख अभी भी लापता हैं

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया है कि अल-शेफ़ा अस्पताल के प्रमुख गिरफ्तारी के बाद से लापता हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस्राईली सैनिकों द्वारा गिरफ्तारी के बाद ग़ज़्ज़ा में अल-शेफ़ा अस्पताल के प्रमुख के भविष्य के प्रति चिंता व्यक्त की है।

संयुक्त राष्ट्र संघ की इस संस्था ने कहा कि डॉक्टर को बुधवार को गिरफ्तार किया गया जब वह पांच अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मरीजों को निकालने में संयुक्त राष्ट्र संघ के कर्मियों की सहायता कर रहे थे।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के बयान के मुताबिक, बुधवार को इस्राईल ने फ़िलिस्तीन की रेड क्रिसेंट संस्था के तीन सदस्यों और ग़ज़्ज़ा के स्वास्थ्य मंत्रालय के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।

इस्राईल ने छह में से दो कर्मियों को रिहा कर दिया। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि अल-शेफ़ा अस्पताल के प्रमुख समेत 4 अन्य लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।