दो हज़ार इस्राईली सैनिक भाग गये
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i130660-दो_हज़ार_इस्राईली_सैनिक_भाग_गये
जायोनी संचार माध्यमों ने सूचना दी है कि गज्जा युद्ध छोड़कर दो हज़ार इस्राईल सैनिक भाग गये। जायोनी संचार माध्यमों ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा है कि इस्राईल की स्थापना के आरंभ से लेकर अब तक कि यह जायोनी सैनिकों की सबसे खतरनाक अवज्ञा है।
(last modified 2023-11-29T05:39:13+00:00 )
Nov २८, २०२३ १४:१९ Asia/Kolkata
  • दो हज़ार इस्राईली सैनिक भाग गये

जायोनी संचार माध्यमों ने सूचना दी है कि गज्जा युद्ध छोड़कर दो हज़ार इस्राईल सैनिक भाग गये। जायोनी संचार माध्यमों ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा है कि इस्राईल की स्थापना के आरंभ से लेकर अब तक कि यह जायोनी सैनिकों की सबसे खतरनाक अवज्ञा है।

समाचार पत्र रायुल यौम की साइट के अनुसार इस्राईल के सैन्य मामलों के विशेषज्ञों ने अभी हाल में वर्ष 1948 में जायोनी सेना के गठन से अब तक कि अभूतपूर्व और बहुत खतरनाक घटना की खबर दी थी जिससे इस्राईल के सुरक्षातंत्र में गहरी चिंता उत्पन्न हो गयी है।

इसी प्रकार इस रिपोर्ट में आया है कि अब तक इस खबर की घोषणा न किये जाने का कारण यह है कि लापता होने वाले व्यक्तियों की संख्या भविष्य में और अधिक हो जायेगी। इस रिपोर्ट के अनुसार इस्राईली सेना जंग के दौरान भाग जाने वाले सैनिकों को कड़ा दंड देगी और इन सैनिकों की संख्या 2 हज़ार से अधिक है।

इसी प्रकार कहा गया है कि जो सैनिक भाग थे उनके हर दिन भागने के बदले में एक या तीन दिनों तक उन्हें बंद रखा जायेगा जबकि इससे पहले इस्राईल के एक हज़ार से अधिक रिज़र्व सैनिकों ने कहा था कि अवैध अधिकृत फिलिस्तीनी क्षेत्रों में सैनिक सेवा में सुधार होने की स्थिति में वे सैन्य सेवा देने से परहेज़ करेंगे। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।