इस्राईली बस्तियों पर हमास का बड़ा ड्रोन हमला, जारी किया वीडियो
फ़िलिस्तीनी संघर्षकर्ताओं ने इस्राईल के अहम इलाक़ों पर ड्रोन हमले किए हैं।
प्रेस सूत्रों के अनुसार, फ़िलिस्तीन के प्रतिरोध आंदोलन ने इस्राईल के हमलों के जवाब में सेदोरोत और अश्क़लोन के क्षेत्रों पर ड्रोन हमले किए हैं।
इस्राईल सूत्रों ने बताया है कि लगभग छह से सात ड्रोन सेदोरोत के आसमान पर उड़े जबकि ज़ायोनी सेना ने इन ड्रोनों को मार गिराने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो पाई। अभी तक इन ड्रोन हमलों से कितना जानी और माली नुक़सान हुआ है इसके बारे में कुछ पता नहीं चल सका है।
प्रेस सूत्रों ने ख़बर दी है कि रविवार रात सीरिया की ओर से अवैध अधिकृत गोलान हाइट में ज़ायोनी सैन्य ठिकानों पर दो मिसाइलें दाग़ी गईं।
रिपोर्ट के मुताबिक, ये मिसाइलें अवैध अधिकृत गोलान के केशित क्षेत्र में ज़ायोनी सैन्य ठिकानों पर दागी गईं। इस हमले में ज़ायोनी सैन्य ठिकानों को गंभीर नुक़सान हुआ और कब्ज़ा करने वाले ज़ायोनीवादियों में अफरा-तफरी मच गई। यह हमला सीरिया द्वारा ज़ायोनी सैन्य आक्रमण के जवाब में किया गया था। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए