दुबई में इस्राईल के ख़िलाफ़ और ग़ज़्ज़ा के समर्थन में प्रदर्शन
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i130930-दुबई_में_इस्राईल_के_ख़िलाफ़_और_ग़ज़्ज़ा_के_समर्थन_में_प्रदर्शन
दुबई में आयोजित जलवायु परिवर्तन बैठक के अवसर पर ग़ज़्ज़ा की जनता के समर्थकों ने प्रदर्शन किए और अतिग्रहणकारी ज़ायोनी शासन के बर्बर अपराधों की कड़ी निंदा की।
(last modified 2023-12-06T08:38:34+00:00 )
Dec ०६, २०२३ १४:०६ Asia/Kolkata
  • दुबई में इस्राईल के ख़िलाफ़ और ग़ज़्ज़ा के समर्थन में प्रदर्शन

दुबई में आयोजित जलवायु परिवर्तन बैठक के अवसर पर ग़ज़्ज़ा की जनता के समर्थकों ने प्रदर्शन किए और अतिग्रहणकारी ज़ायोनी शासन के बर्बर अपराधों की कड़ी निंदा की।

संयुक्त अरब अमीरात के साथ इस देश में रहने वाले कई अन्य देशों की जनता ने दुबई में आयोजित जलवायु परिवर्तन बैठक के अवसर पर प्रदर्शन के दौरान अपने हाथों में इतना बड़ा बैनर ले रखा था, जिस पर ग़ज़्ज़ा के नागरिकों के ख़िलाफ़ हमलों को रोका जाना चाहिए।

प्रदर्शनकारियों के हाथों में एक और बैनर भी था जिस पर सीजफायर की मांग लिखी हुई थी। प्रदर्शन में भाग लेने वाले कुछ लोगों ने अपने भाषणों में ग़ज़्ज़ा और पश्चिमी जॉर्डन में फ़िलिस्तीनियों के ख़िलाफ़ ज़ायोनी शासन के बर्बर अपराधों की निंदा की।

दुबई में आयोजित जलवायु परिवर्तन बैठक के अवसर पर यह प्रदर्शन फ़िलिस्तीनियों के समर्थन में और इस्राईल के हमलों की निंदा के लिए आयोजित किया गया था, यह प्रदर्शन ऐसी हालत में आयोजित हुआ कि इस्राईल के अधिकारियों को भी इस बैठक में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया था। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।