हमास को खत्म करना असंभवः पूर्व इस्राईली सैन्य अधिकारी
इस्राईली सेना के चीफ़ आर्मी स्टाफ़ के पूर्व उपप्रमुख यायिर गूलान ने कहा है कि जायोनी सरकार हमास का अंत नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि बंधक बनाये गये इस्राइलियों को गज्जा से वापस लाने पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिये।
इसी मध्य जायोनी संचार माध्यमों ने सूचना दी है कि गज्जा पट्टी में ज़मीनी कार्यवाही के समय के संबंध में मतभेद मौजूद है। यह एसी हालत में है जब जायोनी संचार माध्यमों ने इससे पहले सूचना दी थी कि अमेरिका ने गज्जा युद्ध समाप्त करने के लिए जायोनी सरकार को 2024 के आरंभिक दिनों तक का समय दिया था।
इससे पहले जायोनी सरकार के मंत्रिमंडल के एक सदस्य बेनी गैन्ट्स ने भी कहा था कि हम ज़मीनी हमला जारी रखेंगे और कोई चीज़ हमें नहीं रोक सकती और यह इस्राईल है जो युद्ध के भविष्य को तय करेगा। इसी प्रकार उन्होंने कहा था कि हम सालों जंग को जारी रखने के लिए तैयार हैं और हमारा मनोबल भी ठीक है। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए