फ़िलिस्तीनी बंदियों को ज़िन्दा दफ्न कर देना चाहियेः किंग
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i131040-फ़िलिस्तीनी_बंदियों_को_ज़िन्दा_दफ्न_कर_देना_चाहियेः_किंग
एक जायोनी अधिकारी ने फिलिस्तीनियों की उपमा चींटियों से देते हुए कहा है कि फिलिस्तिनियों को ज़िन्दा दफ्न कर देना चाहिये।
(last modified 2023-12-11T11:03:15+00:00 )
Dec १०, २०२३ ०६:३१ Asia/Kolkata
  • फ़िलिस्तीनी बंदियों को ज़िन्दा दफ्न कर देना चाहियेः किंग

एक जायोनी अधिकारी ने फिलिस्तीनियों की उपमा चींटियों से देते हुए कहा है कि फिलिस्तिनियों को ज़िन्दा दफ्न कर देना चाहिये।

बैतुल मुकद्दस नगर के उप मेयर आरी किंग ने तेलअवीव के अधिकारियों का आह्वान किया है कि फिलिस्तीनी बंदियों को ज़िन्दा दफ्न कर दिया जाये। उन्होंने एक्स पर प्रकाशित अपनी पोस्ट में फिलिस्तीनी बंदियों को नाज़ी कहा और कहा कि उन्हें ज़िन्दा दफ्न कर दिया जाना चाहिये क्योंकि वे चींटियों का एक गिरोह है।

यह पहली बार नहीं है जब जायोनी अधिकारियों की ओर से इस प्रकार का बयान सामने आ रहा है। इससे पहले इस्राईल के युद्धमंत्री ने फिलिस्तीनियों की उपमा जानवरों से दी थी और कहा था कि इस्राईली सेना इंसान दिखाई देने वाले जानवरों से लड़ रही है।

इसी प्रकार अभी हाल ही में एक अतिवादी जायोनी मंत्री ने भी कहा था कि फिलिस्तीनियों से मुकाबले के लिए गज्जा पट्टी पर परमाणु बम मार देना चाहिये।

इसी बीच जायोनी संचार माध्यमों ने एक तस्वीर प्रकाशित किया है जिसमें दिखाया गया है कि जायोनी सैनिकों ने हमास से संबंध रखने के बहाने उत्तरी गज्जा से दसियों फिलिस्तीनियों को गिरफ्तार किया है और उसने गिरफ्तार किये गये फिलिस्तीनियों को अपने कपड़े उतारने पर बाध्य कर दिया है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।