हिज़बुल्ला, अमरीका के षडयंत्र के मुक़ाबले में डटा रहेगाः सफयुद्दीन
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i131118-हिज़बुल्ला_अमरीका_के_षडयंत्र_के_मुक़ाबले_में_डटा_रहेगाः_सफयुद्दीन
हिज़बुल्ला का कहना है कि उसने प्रतिरोध के मार्ग को अपनाया और उसपर कटिबद्ध रहेगा।
(last modified 2023-12-12T07:37:29+00:00 )
Dec १२, २०२३ १३:०७ Asia/Kolkata
  • हिज़बुल्ला, अमरीका के षडयंत्र के मुक़ाबले में डटा रहेगाः सफयुद्दीन

हिज़बुल्ला का कहना है कि उसने प्रतिरोध के मार्ग को अपनाया और उसपर कटिबद्ध रहेगा।

हिज़बुल्ला के नेता ने कहा है कि इस प्रतिरोध संगठन को जिन आंतरिक, विदेशी, सैन्य और सुरक्षा चुनौतियों का सामना रहा है वे अबतक प्रतिरोध की सक्रियता को रोक नहीं पाई। 

शैख सफयुद्दीन का कहना था कि हिज़बुल्ला, क्षेत्र में अमरीका के षडयंत्र के मुक़ाबले में डटा रहेगा।  हिज़बुल्ला के नेता का कहना था कि प्रतिरोध के सामने केवल दो ही विकल्प थे या तो वह अपने प्रतिरोध को जारी रखे या फिर अमरीका के सामने आत्मसमर्पण कर दे।  हिज़बुल्ला ने प्रतिरोध के मार्ग को अपनाया और उसपर अब भी कटिबद्ध है।

सफयुद्दीन के अनुसार यह अवैध ज़ायोनी शासन ही है जो हमेशा युद्ध आरंभ करता है। वह सदैव ही क्षेत्रीय देशों के हितों को ख़तरे में डालता रहता है।  उन्होंने कहा कि इस समय हम ग़ज़्ज़ा की सुरक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं।  हमारे संघर्षकर्ता, बैतुल मुक़द्दस के मार्ग में शहीद हो रहे हैं।  हम पूरे विश्वास के साथ इस युद्ध में व्यस्त हैं।

इससे पहले लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन हिज़बुल्ला के उप महासचिव ने कह चुके हैं कि ग़ज़्ज़ा की रक्षा के उद्देश्य से हम मैदान में आ चुके हैं।  उन्होंने कहा कि अतिक्रमणकारियों से मुक़ाबले के लिए हिज़बुल्ला के जियाले मोर्चों पर मौजूद है।  फ़िलिस्तीनियों का समर्थन करते हुए हिज़बुल्लाह की ओर से ज़ायोनियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाहियां की जा रही हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।