बढ़ती जा रही है फ़िलिस्तीनी शहीदों की संख्या
ग़ज़्ज़ा में पिछले कुछ समय के दौरान 200 अन्य लोग शहीद हुए हैं।
फ़िलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एलान किया है कि पिछले कुछ समय के दौरान इस क्षेत्र में कम से कम 200 फ़िलिस्तीनी शहीद हुए हैं।
फ़िलिस्तीन अलयौम की रिपोर्ट के अनुसार ग़ज़्ज़ा के यूसुफ़ अन्नज्जार के प्रमुख ने कहा कि ग़ज़्ज़ा में बच्चों के बीच चेचक बहुत तेज़ी से फैल रही है। कुपोषण के कारण वहां के अस्पतालों में प्रतिदिन कम से कम 500 चेचक के केस लाए जा रहे हैं। हालांकि ग़ज़्ज़ा के अस्पतालों की स्थति बहुत ही ख़राब है जिसके कारण लोगों के उपचार में बहुत परेशानियां आ रही हैं।
सूत्रों का कहना है कि ग़ज़्ज़ा के सारे ही अस्पतालों में आपरेशन के लिए बहुत परेशानियां हो रही हैं। ग़ज़्ज़ा के अश्शफ़ा अस्पताल का यूनिट इस अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड को फिर से सक्रिय करने की कोशशों में लगा हुआ है।
दूसरी ओर स्थानीय सूत्रों का कहना है कि अश्शिफ़ा अस्पताल के निकट गभीर झड़पें हो रही हैं। वर्तमान समय में अश्शफा अस्पताल के इर्दगिर्द हज़ारों फ़िलिस्तीनी शरण लिए हुए हैं जिनके पास अपना कुछ भी नहीं है। वहां के कुछ अस्पताल अब भी बहुत ही बुरी हालत में हैं।
ग़ज़्ज़ा पर ज़ायोनियों के हमलों में अबतक हज़ारों फ़िलिस्तीनी शहीद हो चुके हैं। शहीदों में बहुत बड़ी संख्या बच्चों और महिलाओं की है। अस्पतालों की ख़राब स्थति के कारण घायलों के उपचार में बहुत परेशानियां आ रही हैं।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए