नेतनयाहू को अपने पद से हटना होगाः लापीद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i131122-नेतनयाहू_को_अपने_पद_से_हटना_होगाः_लापीद
अवैध ज़ायोनी शासन की संसद में विपक्ष के नेता ने कहा है कि नेतनयाहू को फौरन इस्तीफ़ा दे देना चाहिए। 
(last modified 2023-12-12T09:15:21+00:00 )
Dec १२, २०२३ १४:४५ Asia/Kolkata
  • नेतनयाहू को अपने पद से हटना होगाः लापीद

अवैध ज़ायोनी शासन की संसद में विपक्ष के नेता ने कहा है कि नेतनयाहू को फौरन इस्तीफ़ा दे देना चाहिए। 

याईर लापीद ने क्नेसेट में इस बात के लिए नेतनयाहू की कड़ी आलोचना की है कि वह अपनी पराजय को स्वीकार नहीं कर रहा है।इसीलिए वे नेतनयाहू के त्यागपत्र की मांग कर रहे हैं। 

उनक कहना था कि नेतनयाहू युद्ध कर रहा है और हमको हर दिन अपने सैनिकों का सोग मनाना पड़ रहा है।  ज़ायोनी शासन के पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि नेतनयाहू की निरंकुशता अब सहन योग्य नहीं रही है। 

लापीद के अनुसार हम तो इस समय युद्ध में व्यस्त हैं जबकि नेतनयाहू, एक दुष्ट राजनीतिक अभियान चला रहा है जिसके अन्तर्गत स्वयं को बचाना और दूसरों को इस आरोप में फंसाना है। 

अवैध ज़ायोनी शासन की संसद में विपक्ष के नेता द्वारा नेतनयाहू से फौरन इस्तीफ़े की मांग के साथ ही यह बात भी सामने आई है कि वहां के 72 प्रतिशत लोग भी यही चाहते हैं। 

ज़ायोनी शासन में कराए गए ताज़ा सर्वेक्षणों के अनुसार वहां के अधिकांश लोग नेतनयाहू के त्यागपत्र के इच्छुक हैं।  तसनीम समाचार एजेन्सी के अनुसार ज़ायोनी शासन के चैनेल-13 ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि वहां के 72 से अधिक लोग किसी भी सूरत में नेतनयाहू को अपने प्रधानमंत्री के रूप में देखना नहीं चाहते हैं। 

इस सर्वेक्षण के अनुसार 31 प्रतिशत लोगों का तो यह कहना है कि नेतनयाहू को तत्काल अपने पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।