ग़ज़्ज़ा, अब तक 8 हज़ार लोग लापता हैं
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i131152-ग़ज़्ज़ा_अब_तक_8_हज़ार_लोग_लापता_हैं
ग़ज़्ज़ा के नागरिक प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार ज़ायोनी शासन की बमबारी के परिणामस्वरूप ग़ज़्ज़ा में लगभग आठ हज़ार लोग लापता हो गये हैं।
(last modified 2023-12-13T08:40:28+00:00 )
Dec १३, २०२३ १४:०० Asia/Kolkata
  • ग़ज़्ज़ा, अब तक 8 हज़ार लोग लापता हैं

ग़ज़्ज़ा के नागरिक प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार ज़ायोनी शासन की बमबारी के परिणामस्वरूप ग़ज़्ज़ा में लगभग आठ हज़ार लोग लापता हो गये हैं।

ग़ज़्ज़ा के शहरी प्रशासन ने एक रिपोर्ट में कहा है कि ग़ज़्ज़ा के लोगों को सहायता की सख्त ज़रूरत है और संसाधनों और संभावनाओं की कमी के कारण शरणार्थियों को स्कूलों में भी अत्यधिक समस्याओं और कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

ग़ज़्ज़ा शहर प्रशासन ने कहा कि सर्दी और बारिश की शुरुआत के साथ ही बीमारी के प्रकोप के कारण स्कूलों में शरण लेने वाले फिलिस्तीनियों की मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है।

ग़ज़्ज़ा प्रशासन ने कहा है कि हमें सहायता वाहनों की आवश्यकता है जिनमें से अधिकांश ग़ज्ज़ा पर ज़ायोनी बलों के हमलों में नष्ट हो गए हैं और हमें संयुक्त राष्ट्र में रूस से पहले फ़ील्ड अस्पतालों की भी तत्काल आवश्यकता है। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।