हिज़्बुल्लाह की जवाबी कार्यवाही, इस्राईल के कई ठिकाने तबाह
लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़्बुल्लाह ने अवैध अधिकृत क्षेत्रों के उत्तर में कई ज़ायोनी ठिकानों को निशाना बनाने की सूचना दी है।
अल-मयादीन चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़्बुल्लाह के संघर्षकर्ताओं ने ज़राअत, हदब यारून और पश्चिमी में राहिब और अल जलील के ख़रबा माएर के क्षेत्रों में ज़ायोनी शासन की तोपखाने को निशाना बनाया है।
रिपोर्ट के अनुसार, लेबनान में हिज़्बुल्लाह के लड़ाकों ने ज़ायोनी सैन्य अड्डे जल-उल-अल्लाम के आसपास ज़ायोनी सैनिकों के एकत्रित होने के स्थान पर सीधे हमला किया, जिससे ज़ायोनी सैनिकों को भारी जानी और माली नुक़सान हुआ है।
इस रिपोर्ट के मुताबिक, हिज़बुल्लाह ने अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन के शबआ और कफ़र शूबा इलाकों में इस्राईली सैन्य अड्डे को निशाना बनाया है।
हालिया दिनों में ग़ज़्ज़ा पट्टी में ज़ायोनी शासन के क्रूर अपराधों और इस शहर में बड़ी संख्या में फ़िलिस्तीनियों के नरसंहार के बाद, हिज़्बुल्लाह ने अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन के उत्तरी क्षेत्रों में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। इन हमलों की वजह से इन क्षेत्रों की कॉलोनियों में रहने वाले ज़ायोनीवादियों में दहशत फैल गई है। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए