फ़ल्लूजा में एक पत्रकार शहीद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i13135-फ़ल्लूजा_में_एक_पत्रकार_शहीद
आतंकी गुट दाइश ने फ़ल्लूजा शहर में एक पत्रकार को मौत के घाट उतार दिया।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
May ३१, २०१६ १५:४६ Asia/Kolkata
  • फ़ल्लूजा में एक पत्रकार शहीद

आतंकी गुट दाइश ने फ़ल्लूजा शहर में एक पत्रकार को मौत के घाट उतार दिया।

स्वयंसेवी बल नोजबा की मीडिया सेल के अनुसार, स्वयं सेवीबल नोजबा का युद्ध की घटनाओं को कवरेज देने वाले एक पत्रकार अब्दुल्लाह अरियान औदा अंबार प्रांत के शहर फ़ल्लूजा में स्नाइपर की गोली लगने से मारे गये। अब्दुल्लाह अरियान औदा जो 27 मई को एक आतंकी हमले में घायल हो गये थे, सोमवार को भीषण घाव के कारण हताहत हो गये।

अब्दुल्लाह अरियान औदा की मंगलवार को स्वयंसेवी बलों और सेना की उपस्थिति में शवयात्रा निकाली गयी।

इराक़ी प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी के आदेश से सप्ताह के आरंभ से दाशइ के चंगुल से फ़ल्लूजा को स्वतंत्र कराने की कार्यवाही आरंभ हुई जिसका तीसरा चरण आरंभ हो गया है। इस कार्यवाही में सेना, फेडरल पुलिस, स्वयं सेवी बल और क़बाइली बल शामिल हैं। (AK)