इस्राईली हेलीकाप्टरों पर हिज़्बुल्लाह का बड़ा हमला, कई और कामयाब आप्रेशन
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i131402-इस्राईली_हेलीकाप्टरों_पर_हिज़्बुल्लाह_का_बड़ा_हमला_कई_और_कामयाब_आप्रेशन
लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़्बुल्लाह ने घोषणा की है कि उन्होंने दो इस्राईली हेलीकॉप्टरों पर मिसाइलों से हमला किया है और उन्हें क्षेत्र से भागने पर मजबूर कर दिया।
(last modified 2023-12-21T07:39:05+00:00 )
Dec २१, २०२३ १३:०६ Asia/Kolkata
  • इस्राईली हेलीकाप्टरों पर हिज़्बुल्लाह का बड़ा हमला, कई और कामयाब आप्रेशन

लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़्बुल्लाह ने घोषणा की है कि उन्होंने दो इस्राईली हेलीकॉप्टरों पर मिसाइलों से हमला किया है और उन्हें क्षेत्र से भागने पर मजबूर कर दिया।

हिज़्बुल्लाह ने एक बयान में इस्राईली हेलीकॉप्टरों पर मिसाइलें दाग़ने की घोषणा की है।

हिज़्बुल्लाह ने घोषणा की है कि बुधवार की शाम सतह से हवा में मार करने वाली दो मिसाइलों से उत्तरी क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीन के शतूला, शोमीरा और एवन मेनाख़िम इलाकों में इस्राईली सेना के दो हेलीकॉप्टरों को निशाना बनाया, जिसके परिणामस्वरूप इस्राईली हेलीकॉप्टर क्षेत्र छोड़कर फरार हो गये।

लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़्बुल्लाह ने अपने बयान में कहा कि उसने उचित सैन्य हथियारों से ज़ायोनी शासन के ठिकानों को निशाना बनाया है।

हिज़्बुल्लाह ने यह भी घोषणा की है कि फिलिस्तीनियों के समर्थन में उसने अल-रेहाब सैन्य अड्डे पर बुर्कान मिसाइलों से हमला किया है।

हिज़्बुल्लाह ने ख़रबा माएर क्षेत्र में इस्राईली टैंकों और बरका रेशा नामक सैन्य अड्डे के आसपास के क्षेत्रों में इस्राईली की पैदल सेना पर उचित हथियारों से हमला किया है। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।