ग़ज़्ज़ा दलदल में समाते जा रहे हैं इस्राईली सैनिक
ज़ायोनी सेना ने एलान किया है कि ग़ज़्ज़ा युद्ध में उसके तीन और सैनिक मारे गए हैं।
ज़ायोनी सेना ने अपने बयान में कहा कि उसकी सार मेगोलन बटालियन के 22 वर्षीय सैनिक को दक्षिणी ग़ज़्ज़ा में मार दिया गया जबकि 24 वर्षीय सैनिक नेरिया ज़िसेक को मध्य ग़ज़्ज़ा में मार दिया गया। ये दोनों सैनिक रिजर्व सेना के थे।
ज़ायोनी सेना ने मारे गए तीसरे सैनिक के बारे में अपने बयान में कहा कि 32 वर्षीय डोवर डेविड फेमा मध्य ग़ज़्ज़ा में मारा गया और 180वीं बटालियन का डिप्टी कमांडर था। ज़ायोनी सेना ने अपने बयान में कहा कि ग़ज़्ज़ा युद्ध के दौरान उसके तीन और सैनिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
ग़ज़्ज़ा पर ज़ायोनी शासन के आधिकारिक बयान के अनुसार, ज़मीनी हमले की शुरुआत के बाद से 173 ज़ायोनी सैनिक मारे गए हैं जबकि तूफ़ान अल-अक्सा ऑपरेशन के बाद से मारे गये ज़ायोनी सैनिकों की संख्या 500 तक पहुंच गई है।
जानकार हलक़ों का कहना है कि ज़ायोनी सेना मृत सैनिकों की सही संख्या छिपाती है। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए