गज़्ज़ा युद्ध विराम में अस्ली बाधा अमेरिका हैः राष्ट्रसंघ
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i131716-गज़्ज़ा_युद्ध_विराम_में_अस्ली_बाधा_अमेरिका_हैः_राष्ट्रसंघ
​​​​​​​राष्ट्रसंघ में मानवाधिकार आयोग के प्रतिनिधि ने बल देकर कहा है कि अमेरिका ग़ज़्ज़ा में युद्ध विराम की अस्ली बाधा है और जायोनी सरकार द्वारा गज्जा पट्टी की बमबारी का किसी तरह औचित्य नहीं दर्शाया जा सकता।
(last modified 2023-12-30T05:46:50+00:00 )
Dec ३०, २०२३ ११:१६ Asia/Kolkata
  • गज़्ज़ा युद्ध विराम में अस्ली बाधा अमेरिका हैः राष्ट्रसंघ

​​​​​​​राष्ट्रसंघ में मानवाधिकार आयोग के प्रतिनिधि ने बल देकर कहा है कि अमेरिका ग़ज़्ज़ा में युद्ध विराम की अस्ली बाधा है और जायोनी सरकार द्वारा गज्जा पट्टी की बमबारी का किसी तरह औचित्य नहीं दर्शाया जा सकता।

समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार मरवान मुआशिर ने शुक्रवार 2023 को फिलिस्तीन की स्थिति के बारे में सुरक्षा परिषद की अंतिम बैठक में कहा कि अमेरिका गज्जा पट्टी में युद्ध विराम की अस्ली बाधा है।

इसी बीच पश्चिम एशिया और एशिया के मामलों में राष्ट्रसंघ के महासचिव के सहायक व सलाहकार खालिद मोहम्मद अलखयारी ने इस बैठक में एंटोनियो गुटेरस से मानवता के आधार पर तुरंत जंग बंद कराने का आह्वान किया और जंग के क्षेत्र के दूसरे इलाकों में फैल जाने के प्रति इस्राईल को चेतावनी दी है।

इससे पहले भी राष्ट्रसंघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने गज्जा में इस्राईल के पाश्विक हमलों के जारी रहने के प्रति चिंता जताई थी। राष्ट्रसंघ के प्रवक्ता ने भी गज्जा पट्टी में इस्राईल के पाश्विक हमलों के जारी रहने के प्रति चिंता जताई थी और कहा था कि इस्राईल के हमलों का पूरे क्षेत्र पर खतरनाक प्रभाव व परिणाम हो सकता है।

इसी मध्य मानवता प्रेमी मामलों में राष्ट्रसंघ के महासचिव के सहायक मार्टिन ग्रिफिथ्स ने गज्जा जाने वाले मानवता प्रेमी काफिले पर जायोनी सरकार के हमले की भर्त्सना की और कहा कि मानवीय सहायता पहुंचाने वालों पर हमला गैर कानूनी है।

जायोनी सरकार ने पिछले सप्ताह गुरूवार को गज्जा मानवता प्रेमी सहायता पहुंचा कर वापस जा रहे राष्ट्रसंघ के एक कारवां पर हमला किया था।

राष्ट्रसंघ के अधिकारियों ने एलान किया था कि इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ था परंतु इस्राईली हमला इस बात का सूचक है कि फिलिस्तीनियों के लिए सहायता पहुंचाना चुनौतियों से भरा कार्य है और गज्जा के लिए मानवता प्रेमी सहायता लेकर जो ट्रक जाते हैं वे वहां के लोगों की बुनियादी ज़रूरतों के लिए भी काफी नहीं हैं।

फिलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने घोषणा की है कि इस्राईली हमलों में शहीद होने वाले फिलिस्तीनियों की संख्या 21 हज़ार 320 हो गयी है जबकि घायलों की संख्या 55 हज़ार 603 हो गयी है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।