बहरैन में तीन शिया नागरिकों की सज़ाए मौत की पुष्टि
May ३१, २०१६ १४:४८ Asia/Kolkata
बहरैन के हाईकोर्ट ने निचली अदालत द्वारा तीन शिया नागरिकों की सज़ाए मौत की पुष्टि कर दी है।
फ़्रांस प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, बहरैन के हाईकोर्ट ने मंगलवार को दावा किया कि तीनों शिया नागरिकों को बहरैन के सुरक्षाकर्मियों की हत्या करने के आरोप में सज़ाए मौत दी गई है। इस रिपोर्ट के आधार पर बहरैन के हाईकोर्ट ने तीन लोगों के आजीवन कारावास की सज़ा की पुष्टि की है।
ज्ञात रहे कि इससे पहले बहरैन के हाई कोर्ट ने सोमवार को अलवेफ़ाक़ पार्टी के प्रमुख शैख़ अली सलमान की सज़ा 4 से बढ़ाकर 7 साल कर दिया था जिसका व्यापक स्तर पर विरोध किया जा रहा है।
आले ख़लीफ़ा शासन ने, देश की व्यवस्था को बदलने के लिए जनता को प्रेरित करने के आरोप में जून 2015 को शेख अली सलमान को जेल में बंद कर दिया था।
टैग्स