ग़ज़्ज़ा, 22 हज़ार से अधिक फ़िलिस्तीनी शहीद, दुनिया ख़ामोश
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i131866-ग़ज़्ज़ा_22_हज़ार_से_अधिक_फ़िलिस्तीनी_शहीद_दुनिया_ख़ामोश
ग़ज़्ज़ा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने घोषणा की है कि फिलिस्तीनी शहीदों की संख्या 22 हज़ार से अधिक हो गई है जबकि घायलों की संख्या 57 हज़ार 35 तक पहुंच गई है।
(last modified 2024-01-03T10:32:54+00:00 )
Jan ०३, २०२४ १३:४७ Asia/Kolkata
  • ग़ज़्ज़ा, 22 हज़ार से अधिक फ़िलिस्तीनी शहीद, दुनिया ख़ामोश

ग़ज़्ज़ा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने घोषणा की है कि फिलिस्तीनी शहीदों की संख्या 22 हज़ार से अधिक हो गई है जबकि घायलों की संख्या 57 हज़ार 35 तक पहुंच गई है।

ग़ज़्ज़ा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज एक बयान में कहा है कि फ़िलिस्तीनी शहीदों की संख्या 22 हज़ार 185 से अधिक हो गई है। ग़ज़्ज़ा में फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 7 अक्टूबर से ग़ज़्ज़ा पट्टी और पश्चिमी जॉर्डन पर इस्राईली हमलों के परिणामस्वरूप 4 हज़ार 156 फ़िलिस्तीनी छात्र शहीद हो गए हैं, जबकि इन हमलों में 818 छात्र घायल हो गए हैं।

ग़ज़्ज़ा में अल-सदाक़ा अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर सुबही सकीक ने कहा है कि ग़ज़्ज़ा में दस हजार कैंसर मरीजों को ज़रूरी दवाएं नहीं मिल रही हैं और उन्हें बेहद अमानवीय स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। डॉ. सकीक ने कहा कि कैंसर के मरीजों का दवा के बिना जीवित रहना संभव नहीं है। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।