हमास ने अरब और मुस्लिम देशों को दिखाया आईना
हमास ने अरब और मुस्लिम देशों से इस्राईल के ख़िलाफ़ अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में मामला दायर करने की अपील की है।
हमास के वरिष्ठ नेता सामी अबू ज़ोहरी ने इसे अफ़सोसजनक बताया है कि मुस्लिम देशों द्वारा ज़ायोनी शासन के ख़िलाफ़ अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में कोई मामला दायर नहीं किया गया है।
उन्होंने कहा कि अरब और मुस्लिम देशों ने ग़ज़्ज़ा में ज़ायोनी शासन के युद्ध अपराधों और फ़िलिस्तीनी जनता के नरसंहार के ख़िलाफ़ कोई मामला दर्ज नहीं किया है लेकिन उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए अपने समर्थन की भी घोषणा नहीं की है, जिससे हमें दुख हुआ है।
हमास नेता सामी अबू ज़ोहरी ने कहा कि अरब और मुस्लिम देशों को समझना चाहिए कि ग़ज़्ज़ा की स्थिति पर उनकी चुप्पी का मतलब ज़ायोनी शासन को ग़ज्ज़ा को नष्ट करने का अधिकार देना है।
याद रहे कि हेग के अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने हाल ही में घोषणा की है कि उसे गाजा में ज़ायोनी शासन द्वारा किए गए युद्ध अपराधों के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की अपील प्राप्त हुई है।
हेग इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस ने कहा है कि ज़ायोनी शासन के ख़िलाफ दक्षिण अफ्रीका की अपील का आधार यह है कि ज़ायोनी शासन ग़ज़्ज़ा में फिलिस्तीनियों का नरसंहार और जातीय सफ़ाया कर रहा है। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए