9 इस्राईली अफ़सर और 2 सैनिक मारे गये
जायोनी सूत्रों ने बताया है कि गत 24 घंटों के दौरान गज्जा पट्टी में अलग- अलग हमलों में 9 इस्राईली असफर और 2 सैनिक मारे गये हैं जबकि कई घायल हुए हैं।
समाचार एजेन्सी फार्स की रिपोर्ट के अनुसार हमास की सैनिक शाखा इज़्ज़ुद्दीन क़स्साम ने बताया है कि कल उसने खान युनुस में एक स्कूल के अंदर बम विस्फोट कर दिया जिससे कई जायोनी सैनिक हताहत व घायल हो गये। जायोनी सूत्रों की स्वीकारोक्ति के अनुसार गज्जा युद्ध के आरंभ से लेकर कल का दिन इस्राईली सेना के लिए बहुत सख्त दिन था।
जायोनी सूत्रों के अनुसार एक विस्फोट सैन्य संसाधनों से लदे ट्रक में हुआ और इस हमले में कई सैनिक हताहत व घायल हो गये। इसी प्रकार जायोनी सूत्रों ने बताया है कि दूसरा हमला गज्जा पट्टी के दक्षिण में मार्टर गोले से एक इमारत पर किया गया और यह इमारत जायोनी सैनिकों के छिपने का स्थान था।
कुछ जायोनी सूत्रों ने सूचना दी है कि हार्ट अटैक होने से इस्राईल की गोलान बटालियन के एक सैनिक की मौत हो गयी। कहा जा रहा है कि गज्जा पट्टी से लौटने के बाद जब उसने देखा कि उसके साथी मारे जा चुके हैं तो उसे हार्टअटैक हो गया।
इसी प्रकार जायोनी सूत्रों ने बताया है कि प्रसिद्ध जायोनी हीरो और गायक आइदान आमेदी गज्जा पट्टी के अंदर घायल हो गया था और उसकी हालत चिंताजनक है। हमास की सैनिक शाखा इज्जुद्दीन कस्साम ने एलान किया है कि इस्राईल के विशेष सैनिकों ने गज्जा में अपने एक बंधक को आज़ाद कराने का प्रयास किया परंतु उनका यह प्रयास विफल रहा।
इसी प्रकार इज़्ज़ुद्दीन कस्साम ने कहा कि जायोनी सैनिकों ने जिस जगह पर अंदाज़ा हुआ कि वहां पर एक बंधक को रखा गया है तो वे वहां पर पहुंचे परंतु इज़्ज़ुद्दीन कस्साम के संघर्षकर्ताओं से जायोनी सैनिकों की झड़प हो गयी जिसके परिणाम स्वरुप जायोनी सैनिक हताहत व घायल हो गये। इस रिपोर्ट के अनुसार जायोनी सैनिकों के सैन्य संसाधनों को माले ग़नीमत के रूप में ले लिया गया।
ज्ञात रहे कि जायोनी सरकार के पाश्विक हमलों में शहीद होने वाले फिलिस्तीनियों की संख्या 23 हज़ार से अधिक हो चुकी है। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए