अमेरिका और ब्रिटेन की दादागीरी जारी, यमन पर दोबारा हमला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i132154-अमेरिका_और_ब्रिटेन_की_दादागीरी_जारी_यमन_पर_दोबारा_हमला
यमन के अलमसीरा टीवी चैनल ने आज शनिवार की सुबह रिपोर्ट दी है कि अमेरिका और ब्रिटेन ने दोबारा राजधानी सना पर बमबारी की है।
(last modified 2024-01-14T09:57:29+00:00 )
Jan १३, २०२४ ०६:४१ Asia/Kolkata
  • अमेरिका और ब्रिटेन की दादागीरी जारी, यमन पर दोबारा हमला

यमन के अलमसीरा टीवी चैनल ने आज शनिवार की सुबह रिपोर्ट दी है कि अमेरिका और ब्रिटेन ने दोबारा राजधानी सना पर बमबारी की है।

इसी संबंध में अलमयादीन टीवी चैनल ने यमन की राजधानी सना के उत्तर में एक भीषण विस्फोट की आवाज़ सुने जाने की रिपोर्ट दी है। अलमयादीन ने एक रिपोर्ट में बताया है कि सना के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट अद्दैलमी छावनी पर मिसाइल से या हवाई हमला किया गया है।

इसी मध्य यमन के पश्चिम में स्थित अलहुदैदा में दुश्मनों के युद्धक विमानों के उड़ने की रिपोर्टें हैं। साथ ही समाचार एजेन्सी रोयटर ने नाम न बताये जाने की शर्त पर एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से कहा है कि अमेरिकी सेना ने यमन के खिलाफ दोबारा हमला किया है। अमेरिकी टीवी चैनल सीएनएन ने भी रिपोर्ट दी है कि अमेरिका ने दोबारा यमन पर हमला किया है और इस बार एक राडार सिस्टम व्यवस्था को लक्ष्य बनाया गया है।

सीएनएन ने बताया है कि कल रात की अपेक्षा अमेरिका का यह हमला तेज़ नहीं था। सीएनएन ने एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से बताया है कि अमेरिका ने यमन में यह हमला अपने एक युद्धपोत से किया है। इसके बारे में अभी अधिक जानकारी प्राप्त नहीं है।

अमेरिका और ब्रिटेन ने सुरक्षा परिषद में यमन के खिलाफ प्रस्ताव पारित करवाने के बाद यमन के खिलाफ हमला आरंभ कर दिया है और कल सुबह भी उन्होंने यमन में कई ठिकानों पर हमला किया था जिसमें कई यमनी सैनिक शहीद और घायल हो गये थे।

समाचारिक सूत्रों ने रिपोर्ट दी थी कि यमनी सेना के शूरवीर जवानों ने अमेरिका और ब्रिटेन के हमलों के जवाब में लाल सागर में अमेरिका से संबंधित एक जहाज को निशाना बनाया था।

ज्ञात रहे कि यमनी सेना ने एलान कर रखा है कि जब तक गज्जा पट्टी में फिलिस्तीन के निर्दोष व मज़लूम लोगों के खिलाफ इस्राईल के पाश्विक हमले बंद नहीं होते तब तक इस्राईली जहाज़ों या हर उस जहाज़ को लक्ष्य बनायेंगे जो अवैध अधिकृत फिलिस्तीन की ओर जायेगा और इसके अलावा लाल सागर में हर जहाज पूरी आज़ादी के साथ आवागमन सकता है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।