यमन को हमलावरों की क़ब्रिस्तान बना देंगेः महदी अलमुशात
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i132164-यमन_को_हमलावरों_की_क़ब्रिस्तान_बना_देंगेः_महदी_अलमुशात
यमन की उच्च राजनीतिक परिषद के अध्यक्ष ने अमेरिका और ब्रिटेन के हमलों पर प्रतिक्रिया जताते हुए कहा है कि इन हमलों से यमन का दृष्टिकोण परिवर्तित नहीं होगा और यमनी अमेरिका और ब्रिटेन के लिए सिद्ध कर देंगे कि यह देश हमलावरों का कब्रिस्तान है।
(last modified 2024-01-14T09:56:45+00:00 )
Jan १३, २०२४ ११:०६ Asia/Kolkata
  • यमन को हमलावरों की क़ब्रिस्तान बना देंगेः महदी अलमुशात

यमन की उच्च राजनीतिक परिषद के अध्यक्ष ने अमेरिका और ब्रिटेन के हमलों पर प्रतिक्रिया जताते हुए कहा है कि इन हमलों से यमन का दृष्टिकोण परिवर्तित नहीं होगा और यमनी अमेरिका और ब्रिटेन के लिए सिद्ध कर देंगे कि यह देश हमलावरों का कब्रिस्तान है।

महदी अलमोशात ने अपने भाषण में अमेरिका और ब्रिटेन को चेतावनी दी है और एक साक्षात्कार में अमेरिका और ब्रिटेन के हमलों में शहीद होने वाले कुछ यमनियों की ओर संकेत किया और कहा कि यमनियों का लहू मूल्यवान है और यमनियों का प्रतिशोध भुलाया न जा सकेगा और अमेरिका, ब्रिटेन और जायोनी सरकार के अपराधों के कारण फिलिस्तीन के संबंध में यमन का समर्थन जारी रहेगा।

इसी प्रकार उन्होंने कहा कि फिलिस्तीन में हम अपने भाइयों से कहते हैं कि हमारा लहू आपके लहू से अधिक लाल व रंगीन नहीं है और हम व्यवहारिक रूप से आपके साथ हैं और फिलिस्तीन के लोग दुश्मन के मुकाबले में अकेले नहीं हैं और इस बात से हमारी अंतरआत्मा शांत व आश्वस्त है कि हम आपके साथ हैं।

उन्होंने कहा कि समस्याओं के समाधान का रास्ता गज्जा पट्टी में इस्राईल के पाश्विक हमलों का बंद होना है जो अमेरिका के समर्थन से जारी है न कि यमन पर हमला करने से।

इसी मध्य यमन में अंसारुल्लाह आंदोलन के राजनीतिक कार्यालय के एक सदस्य मोहम्मद अलबुखैती ने इन हमलों की प्रतिक्रिया में कहा है कि अमेरिका और ब्रिटेन जल्द ही समझ जायेंगे कि यमन पर सीधा हमला इतिहास की उनकी सबसे बड़ी मूर्खता होगी। उन्होंने कहा कि अमेरिका और ब्रिटेन ने यमन पर हमला करके गलती की है और अतीत के अनुभवों से पाठ नहीं लिया है।

उन्होंने कहा कि अमेरिकी और ब्रितानी राष्ट्र से हमारी कोई जंग नहीं है, हमारी जंग केवल वाशिंग्टन और लंदन में बैठे जायोनियों से है और दोनों देशों ने जो दृष्टिकोण अपनाया है वह बिल्कुल उनके हित में नहीं है।

इसी प्रकार उन्होंने कहा कि अमेरिका और ब्रिटेन अपने हमलों की कीमत चुकायेंगे और हम दुश्मन को जो जवाब देंगे वह बहुत दर्दनाक होगा। उन्होंने कहा कि हम वचन देते हैं कि अमेरिका और ब्रिटेन ने यमन पर जो हमला किया है हम उसका बदला लेकर रहेंगे। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।