हिज़्बुल्लाह से मार खाने के बाद इस्राईली अधिकारियों की बौखलाहट बढ़ी
लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़्बुल्लाह के हाथों बड़े झटके खाने के बाद, ज़ायोनी अधिकारियों ने लेबनानी आंदोलन के ख़िलाफ़ बकवास का सिलसिला जारी रखा है।
ज़ायोनी के आंतरिक सुरक्षामंत्री बिन ग्वेर ने ग़ज़्ज़ा युद्ध जारी रखने की घोषणा करते हुए हिज़्बुल्लाह के ख़िलाफ और हमले करने की आवश्यकता पर बल दिया है।
ज़ायोनी सेना प्रमुख हालेवी ने यह भी दावा किया है कि लेबनानी प्रतिरोध आंदोलन को गंभीर रूप से नुक़सान पहुंचाने के लिए हिज़्बुल्लाह को युद्ध में शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है।
ज़ायोनी सेना प्रमुख ने कहा कि लेबनानी हवाई क्षेत्र का उल्लंघन जारी है और लड़ाई से हिज़्बुल्लाह को गंभीर नुकसान होगा।
हालेवी ने दावा किया कि दक्षिणी लेबनान इस समय एक युद्ध का मैदान बन चुका है और लड़ाई जारी रहेगी तथा हिज़्बुल्लाह को भारी नुकसान होगा क्योंकि उसने हमास के बचाव का फैसला किया है।
ऐसी स्थिति में ज़ायोनी प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने यह भी दावा किया है कि जब तक सभी ज़ायोनी लक्ष्य और उद्देश्य, प्राप्त नहीं हो जाते तब तक युद्ध जारी रहेगा और युद्ध बंद नहीं किया जाएगा। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए