बरसते बमों में ख़ुशियां, शहनाईयों से गूंज उठा फ़िलिस्तीनी कैंप+ फ़ोटोज़
इस्राईल की फ़िलिस्तीन पर क्रूर बमबारी जारी है और युद्धग्रस्त ग़ज़्ज़ा शहर में रफ़ह शरणार्थी कैंप में एक साधारण विवाह समारोह आयोजित किया गया।
अंतरराष्ट्रीय समाचार संगठनों के मुताबिक, रफ़ह शरणार्थी कैंप में रहने वाला फ़िलिस्तीनी दूल्हा मुहम्मद अल-ग़ंदूर अपनी दुल्हन से धूमधाम से शादी करना चाहता था।
शादी समारोह बहुत ही साधारण था, तंबू को रंग बिरंगी रोशनियों और लाइटों से सजाया गया था। दूल्हे ने एक साधारण पैंट और शर्ट पहनी थी जबकि दुल्हन ने चेहरे पर घूंघट और पारंपरिक लाल कढ़ाई वाली एक सफेद पोशाक पहन रखी थी।
दूल्हे ने कहा कि वह अपनी शादी धूमधाम से करना चाहते हैं और किसी सामान्य व्यक्ति की तरह वह भी अपने दोस्तों, चचेरे भाई-बहनों और रिश्तेदारों को अपनी शादी में आमंत्रित करना चाहते है।
नवविवाहित जोड़े के माता-पिता ने कहा कि युद्ध लंबा होता जा रहा था, इसलिए हमने सोचा कि इस शोकपूर्ण माहौल में ख़ुशी के गीत गाना बेहतर होगा ताकि लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ सके और दुनिया को पता चल सके कि हमारे हौसले और इरादे कितने बुलंद हैं।
समाचारिक सूत्रों के अनुसार तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन के करीबी रिश्तेदार शादी के बाद गले मिल रहे हैं। एक अन्य तस्वीर में फ़िलिस्तीनी दूल्हे को अपनी दुल्हन का हाथ पकड़े देखा जा सकता है। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए