ग़ज़्ज़ा, एक दिन में 50 फ़िलिस्तीनी शहीद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i132630-ग़ज़्ज़ा_एक_दिन_में_50_फ़िलिस्तीनी_शहीद
पिछले 24 घंटों में ग़ज़्ज़ा पट्टी में 50 फिलिस्तीनी शहीद हो गए।
(last modified 2024-01-24T10:31:40+00:00 )
Jan २४, २०२४ १४:५० Asia/Kolkata
  • ग़ज़्ज़ा, एक दिन में 50 फ़िलिस्तीनी शहीद

पिछले 24 घंटों में ग़ज़्ज़ा पट्टी में 50 फिलिस्तीनी शहीद हो गए।

फ़िलिस्तीन अल-यौम की रिपोर्ट के अनुसार हमलावर ज़ायोनी सैनिकों ने पिछले 24 घंटों के दौरान ग़ज़्ज़ा के विभिन्न क्षेत्रों पर हमला किया और पचास फ़िलिस्तीनियों को शहीद कर दिया। इस रिपोर्ट के मुताबिक इन हमलों में 120 फिलिस्तीनी घायल भी हुए हैं।

7  अक्टूबर, 2023 से पश्चिमी देशों के पूर्ण समर्थन से ज़ायोनी शासन ने फिलिस्तीन के असहाय और मज़लूम लोगों के ख़िलाफ़ ग़ज़्ज़ा पट्टी में बड़े पैमाने पर नरसंहार शुरू कर दिया है।

खाद्य पदार्थ सहित ग़ज़्ज़ा में आवश्यक वस्तुओं के आगमन पर ज़ायोनी शासन द्वारा लगाए गए व्यापक प्रतिबंधों ने अब ग़ज़्ज़ा के 2 मिलियन और 200 हजार निवासियों को भुखमरी और मानव निर्मित अकाल के गंभीर खतरे में डाल दिया है। इस चीज़ के बारे में अंतर्राष्ट्रीय संगठन कड़ी चेतावनी देते रहे हैं।

उधर क़ैदियों के मामलों की समिति और फ़िलिस्तीनी क़ैदी क्लब ने हाल ही में घोषणा की कि इस्राईली ने वेस्ट बैंक पर अपने हमलों में 25 फिलिस्तीनियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ़्तार किए गए लोगों में बड़ी संख्या में बच्चे और आज़ाद फ़िलिस्तीनी भी हैं।

ग़ज़्ज़ा में युद्ध की शुरुआत के बाद से, ज़ायोनी शासन द्वारा 6 हज़ार 200 से अधिक फिलिस्तीनियों को गिरफ्तार किया गया है। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।