ग़ज़ा युद्ध, इस्राईल के ख़िलाफ़ इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ़ जस्टिस का फ़ैसला
इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ़ जस्टिस ने ग़ज़ा में फ़िलिस्तीनियों की नस्लकुशी से जुड़े मुक़दमे में शुक्रवार को इस्राईल के ख़िलाफ़ फ़ैसला सुनाया।
दक्षिण अफ़्रीक़ा ने क़रीब एक महीना पहले अंतरराष्ट्रीय न्याय अदालत में ग़ज़ा में इस्राईल के नरसंहार के ख़िलाफ़ और युद्ध विराम के लिए अपील दायर की थी।
दक्षिण अफ्रीक़ा ने इंटरनेशनल कोर्ट में 84 पेज की अपनी अपील में कहा था कि इस्राईल ग़ज़ा में फ़िलिस्तीनियों का नरसंहार कर रहा है और वहां से उन्हें बड़े पैमाने उजाड़ रहा है। ग़ज़ा युद्ध में ज़ायोनी शासन की मंशा फ़लस्तीनियों की अधिक से अधिक तबाही है।
हालांकि ग़ज़ा में इस्राईली हमलों को इंटरनेशनल कोर्ट ने सीधे नरसंहार क़रार नहीं दिया और युद्ध विराम के लिए आदेश जारी नहीं किया, जो दक्षिण अफ़्रीक़ा की असली मांग की थी। लेकिन सहायता वितरण में बाधा डालने से परहेज़ करने और मानवीय स्थिति में सुधार करने का आह्वान किया है।
अदालत ने इस्राईल से कहा है कि वह हर वह क़दम उठाए, जिससे नरसंहार को रोका जा सके।
फ़ैसले में इस्राईल से कहा गया है कि वह अगले एक महीने में अदालत को बताए कि उसने उसके आदेशों का पालन करने के लिए क्या उपाय किए हैं। msm