इस्राईल के अहम सैन्य ठिकाने पर हिज़्बुल्लाह का बड़ा हमला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i132760-इस्राईल_के_अहम_सैन्य_ठिकाने_पर_हिज़्बुल्लाह_का_बड़ा_हमला
लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़बुल्लाह ने घोषणा की कि उसने लेबनान की दक्षिणी सीमा पर ज़ायोनी सैनिकों के खरबा माएर सैन्य अड्डे को दो "फ़लक़-1" मिसाइलों से निशाना बनाया है।
(last modified 2024-01-29T04:58:38+00:00 )
Jan २९, २०२४ ०९:०१ Asia/Kolkata
  • इस्राईल के अहम सैन्य ठिकाने पर हिज़्बुल्लाह का बड़ा हमला

लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़बुल्लाह ने घोषणा की कि उसने लेबनान की दक्षिणी सीमा पर ज़ायोनी सैनिकों के खरबा माएर सैन्य अड्डे को दो "फ़लक़-1" मिसाइलों से निशाना बनाया है।

इर्ना के अनुसार, लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़बुल्लाह ने एक बयान में बताया है कि हमने बुरकान मिसाइल से अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन की सीमा पर स्थित अल-राहिब बेस को निशाना बनाया।

ये हमले ऐसी हालत में हुए हैं जब लेबनान के हिज़्बुल्लाह ने पहले दक्षिणी लेबनान में अपने तीन संघर्षकर्ताओं के शहीद होने की सूचना दी थी।

फिलिस्तीनी प्रतिरोधकर्ता गुटों द्वारा तूफ़ान अल-अक्सा ऑपरेशन की शुरुआत के बाद ही हिज़्बुल्लाह ने उत्तरी फ़िलिस्तीन में ज़ायोनी सेना के एक बड़े हिस्से को जंग में उलझाए रखा और वह ग़ज़्ज़ा में प्रतिरोध पर दबाव को कम करने के लिए रोज़ाना इस्राईल के अंदर ज़ायोनी ठिकानों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करता रहा है।

इस संबंध में ज़ायोनी मीडिया ने कई बार स्वीकार किया है कि अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों के उत्तर में हिज़्बुल्लाह का अभी भी दबदबा है और इस्राईली सेना इस क्षेत्र में फंसी हुई है। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।