सीरिया में आतंकियों के क़ब्ज़े से कई और इलाक़े आज़ाद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i13282-सीरिया_में_आतंकियों_के_क़ब्ज़े_से_कई_और_इलाक़े_आज़ाद
सीरियाई सेना ने विदेश समर्थित आतंकियों के ख़िलाफ़ बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दमिश्क़ के पूर्वी उपनगरीय भाग से कई क्षेत्रों को इन आतंकियों के क़ब्ज़े से आज़ाद करा लिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०१, २०१६ १४:५५ Asia/Kolkata
  • सीरिया में आतंकियों के क़ब्ज़े से कई और इलाक़े आज़ाद

सीरियाई सेना ने विदेश समर्थित आतंकियों के ख़िलाफ़ बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दमिश्क़ के पूर्वी उपनगरीय भाग से कई क्षेत्रों को इन आतंकियों के क़ब्ज़े से आज़ाद करा लिया।

तस्नीम न्यूज़ के अनुसार, सीरियाई सैनिकों ने बुधवार को दमिश्क़ के पूर्वी उपनगरीय भाग में स्थित मीदआ और बहारिया इलाक़ों को आज़ाद कराया।

दमिश्क़ के पश्चिमी उपनगरीय भाग में भी सीरियाई सैनिकों ने दारया शहर तक प्रगति की। इस दौरान सीरियाई सेना ने बहुत बड़े भाग को अपने नियंत्रण में लिया।

इसी प्रकार सीरियाई सेना दारया शहर को आतंकियों के क़ब्ज़े से आज़ाद कराने का संकल्प रखती है। दारया शहर पर आतंकियों का 4 साल से क़ब्ज़ा है।

दूसरी ओर सीरियाई सैनिकों ने ऐसी कई सुरंगों का पता लगाया जिसे आतंकी, हथियार पहुंचाने और सीरियाई सेना के केन्द्रों पर हमले के लिए इस्तेमाल करते थे।

ज्ञात रहे सीरिया में मार्च 2011 से अमरीका और उसके घटकों के समर्थन से आतंकवादी गुटों ने व्यापक हमले शुरु किया जिसका लक्ष्य सीरिया के क़ानूनी राष्ट्रपति बश्शार असद की सरकार को गिराना था। (MAQ/N)