ग़ज़्ज़ा में त्रासदी और भी हुई भयावह
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i132832-ग़ज़्ज़ा_में_त्रासदी_और_भी_हुई_भयावह
प्रेस सूत्रों ने फ़िलिस्तीनी शरणार्थियों के बीच विभिन्न बीमारियों के फैलने और इस क्षेत्र की बहुत दुखद स्थिति की सूचना दी है।
(last modified 2024-01-30T10:09:00+00:00 )
Jan ३०, २०२४ १३:०३ Asia/Kolkata
  • ग़ज़्ज़ा में त्रासदी और भी हुई भयावह

प्रेस सूत्रों ने फ़िलिस्तीनी शरणार्थियों के बीच विभिन्न बीमारियों के फैलने और इस क्षेत्र की बहुत दुखद स्थिति की सूचना दी है।

समा न्यूज़ एजेंसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, ग़ज़्ज़ा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने घोषणा की है कि सात मिलियन से अधिक विस्थापित फ़िलिस्तीनी विभिन्न बीमारियों का सामना कर रहे हैं जबकि शरणार्थियों की बढ़ती संख्या, पर्याप्त आवास की कमी, भोजन और चिकित्सा सुविधाओं की कमी का सामना कर रही है जबकि इन चीज़ों कमी के कारण त्रासदी दिनप्रतिदिन विकराल रूप धारण करती जा रही है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख ने ग़ज़्ज़ा की जनता के ख़िलाफ़ क्रूर ज़ायोनी हमलों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ग़ज्ज़ा की स्थिति को बेहद गंभीर बताया और युद्धविराम की आवश्यकता पर बल दिया।

रॉयटर्स समाचार एजेंसी ने ग़ज़्ज़ा के निर्दोष और मज़लूम नागरिकों के ख़िलाफ क्रूर ज़ायोनी हमलों के बारे में विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख के बयान के कुछ हिस्सों को उद्धृत किया है और कहा है कि फिलिस्तीनी शरणार्थियों की स्थिति खराब हो गई है। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।