फ़िलिस्तीन का समर्थन, इस्राईल पर हिज़्बुल्लाह का मीज़ाइल हमला
समाचार सूत्रों ने ज़ायोनी शासन के ठिकानों पर हिज़्बुल्लाह के रॉकेट और मीज़ाइल हमलों की सूचना दी।
अल जज़ीरा ने सोमवार को ज़ायोनी शासन के ठिकानों पर हिज़्बुल्लाह के रॉकेट और मीज़ाइल हमलों की सूचना दी और कहा कि लेबनान के दक्षिण से अपर जलील क्षेत्र में ज़ायोनी शासन के ठिकानों की ओर पांच रॉकेट और मीज़ाइल दाग़े गए।
ज़ायोनी शासन के मीडिया ने भी लेबनान से इस्राईली सेना के ठिकानों पर हिज़्बुल्लाह के हमलों की तीव्रता की ओर इशारा किया और स्वीकार किया है कि रविवार को लेबनान की धरती से लगभग 15 ऑपरेशन किए गए और अवैध अधिकृत क्षेत्रों की उत्तर कालोनियों में 18 बार अलार्म बजाया गया।
लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध के वार मीडिया ने यह भी एलान किया है कि हिजबुल्लाह ने 8 अक्टूबर यानी तूफ़ान अल-अक्सा ऑपरेशन के अगले दिन के बाद से 4 फ़रवरी तक इस्राईलियों के ख़िलाफ 961 अलग-अलग ऑपरेशन अंजाम दिए हैं।
इस रिपोर्ट के मुताबिक, हिज़्बुल्लाह ने सबसे ज्यादा एक दिन में 26 ऑपरेशन और सबसे कम एक दिन में 2 ऑपरेशन अंजाम दिए हैं।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि हिज़्बुल्लाह के ऑपरेशन की वजह से इस्राईल ने 5 किलोमीटर की दूरी तक 43 बस्तियों को खाली करा दिया और तेल अवीव द्वारा पेश आंकड़ों के अनुसार, 81 हज़ार ज़ायोनी विस्थापित हुए हैं। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए