हमास का वार, इस्राईली ड्रोन का शिकार
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i133034-हमास_का_वार_इस्राईली_ड्रोन_का_शिकार
फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास की सैन्य शाखा इज़्ज़ुद्दीन अल-क़स्साम ब्रिगेड इस्राईल के एक और जासूसी ड्रोन का शिकार करने में सफल रहा है।
(last modified 2024-02-06T05:04:58+00:00 )
Feb ०६, २०२४ ०६:५४ Asia/Kolkata
  • हमास का वार, इस्राईली ड्रोन का शिकार

फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास की सैन्य शाखा इज़्ज़ुद्दीन अल-क़स्साम ब्रिगेड इस्राईल के एक और जासूसी ड्रोन का शिकार करने में सफल रहा है।

शहाब समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास की सैन्य शाखा इज़्ज़ुद्दीन अल-क़स्साम ब्रिगेड के संघर्षकर्ताओं ने जासूसी ड्रोन "स्काई लार्क" को अपने नियंत्रण में ले लिया।

बताया जाता है कि हमास के लड़ाकों ने इस इस्राईली ड्रोन को एसी हालत में अपने नियंत्रण में लिया जब वह दक्षिण में खान यूनुस शहर के पश्चिम में एक टोही मिशन पर था।

ज्ञात रहे कि 7 अक्टूबर को तूफ़ान अल-अक्सा ऑपरेशन की शुरुआत के बाद से फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध संगठनों ने कई इस्राईली ड्रोनों पर नियंत्रण किया है।

दूसरी ओर फ़िलिस्तीन के जेहादे इस्लामी आंदोलन की सैन्य शाखा सराया अल-क़ुद्स ब्रिगेड ने ग़ज़्ज़ा में अल-मग़ाज़ी शिविर के पूर्व में ज़ायोनी सैनिकों और उनके एकत्रित होने के स्थान पर मोर्टार गोले से हमला किया है।

सराया अल-कुद्स ने कुछ घंटे पहले घोषणा की थी कि उसने ग़ज़्ज़ा पट्टी के दक्षिण में खान यूनुस के फ्रंट लाइन पर इस्राईल सैनिकों को निशाना बनाया था। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें