ग़ज़ा, कम से कम 11 इस्राईली सैनिक हताहत
सोमवार को तड़के ग़ज़ा में फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधी लड़ाकों ने घात लगाकर 11 ज़ायोनी सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया।
ग़ज़ा पट्टी के ख़ान यूनिस इलाक़े में फ़िलिस्तीनी लड़ाकों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में ज़ायोनी सेना के कई अधिकारियों समेत कम से कम 11 सैनिकों के मारे जाने की ख़बर है।
इस्राईल के सुरक्षा सूत्रों का कहना है कि आज इस्राईली सेना के प्रवक्ता डेनियल हगेरी ग़ज़ा में मारे जाने वाले सैनिकों के बारे में बयान जारी करने वाले हैं।
इससे पहले रविवार को हिज़्बुल्लाह ने इस्राईली सैन्य ठिकानों और प्रतिष्ठानों पर चार हमले किए थे।
इस संदर्भ में हिज़्बुल्लाह ने एक बयान जारी करके कहा कि रूयसात अल-अलम और शबा फ़ार्म में इस्राईल के सैन्य ठिकाने को सफलतापूर्वक निशाना बनाया गया है।
इस दौरान, हिज़्बुल्लाह ने एक वीडियो जारी करके कहा है कि उसने इस्राईली सेना के एक आधुनिक ड्रोन को अपने निंयत्रण में ले लिया है। msm