ग़ज़्ज़ा में धड़ल्ले से हो रहा है प्रतिबंधित हथियारों का प्रयोग
ज़ायोनी शासन ने रफ़ह शहर में अपने ताज़ा हमले में प्रतिबंधित हथियारों का इस्तेमाल किया है।
रफ़ह के अल-कुवैत अस्पताल के निदेशक ने बताया है कि ज़ायोनी शासन ने रफ़ह के ख़िलाफ़ हमले में उन हथियारों का इस्तेमाल किया है जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबंधित और अपरंपरागत हैं।
दक्षिणी ग़ज़्ज़ा पट्टी के रफ़ह शहर पर ज़ायोनी शासन के कल के हमले और बमबारी में लगभग सौ लोग शहीद हो गये और कई घायल हो गये।
मीडिया सूत्रों ने घोषणा की है कि शहीदों में अधिकतर बच्चे और महिलाएं हैं।
मीडिया सूत्रों ने बताया कि ज़ायोनी सेना की बमबारी में कुछ लोगों के हाथ और पैर कट गए हैं और कुछ को मस्तिष्क में चोटों के साथ गंभीर रूप से जलने का भी सामना करना पड़ा है। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए