सऊदी अरब के शासक की स्थिति बिगड़ी, मुलाक़ात पर पाबंदी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i13336-सऊदी_अरब_के_शासक_की_स्थिति_बिगड़ी_मुलाक़ात_पर_पाबंदी
सऊदी अरब के शासक सल्मान बिन अब्दुल अज़ीज़ की शारीरिक स्थिति इतनी बिगड़ गई है कि उनसे मिलने पर रोक लगा दी गई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०२, २०१६ ०८:०६ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब के शासक की स्थिति बिगड़ी, मुलाक़ात पर पाबंदी

सऊदी अरब के शासक सल्मान बिन अब्दुल अज़ीज़ की शारीरिक स्थिति इतनी बिगड़ गई है कि उनसे मिलने पर रोक लगा दी गई है।

फ़िलिस्तीन के अलमनार समाचारपत्र के अनुसार सऊदी अरब के राज दरबार से मिली ख़बरों के अनुसार सऊदी अरब के शासक सल्मान बिन अब्दुल अज़ीज़ की शारीरिक स्थिति निरंतर बिगड़ती जा रही है।

सऊदी अरब के रक्षामंत्री और वर्तमान शासक सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ के पुत्र मुहम्मद बिन सलमान ने आदेश जारी किया है कि एल्ज़ाइमर के बढ़ जाने के कारण उनके पिता से किसी को मिलने नहीं दिया जाएगा। इस आदेश के अनुसार न तो कोई देशी और विदेशी मेहमान और न ही परिवार का कोई सदस्य, सल्मान बिन अब्दुल अज़ीज़ से मिल सकता है।

 

इस रिपोर्ट के अनुसार सऊदी शासक सल्मान बिन अब्दुल अज़ीज़ की वर्तमान स्थति इतनी बिगड़ चुकी है कि वे बात करने और किसी को पहचाने में अक्षम हैं इसीलिए उनसे मुलाक़ात को मना कर दिया गया है।

 

फ़िलिस्तीनी अलमनार समाचारपत्र के अनुसार, दूसरे शब्दों में इस समय सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ बहुत ही आलीशान महल में क़ैद हैं।

 

ज्ञात रहे कि इससे पहले संचार माध्यमों में यह समाचार प्रसारित हो चुका है कि सऊदी शासक को अल्ज़ाइमर है।