ज़ायोनियों के अपराधों का ज़िम्मेदार है अमरीकाः नसरुल्ला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i133378-ज़ायोनियों_के_अपराधों_का_ज़िम्मेदार_है_अमरीकाः_नसरुल्ला
सैयद हसन नसरुल्ला कहते हैं कि अमरीका की ज़ायोनियों के अपराधों का ज़िम्मेदार है।
(last modified 2024-02-17T01:58:23+00:00 )
Feb १७, २०२४ ०५:३० Asia/Kolkata
  • ज़ायोनियों के अपराधों का ज़िम्मेदार है अमरीकाः नसरुल्ला

सैयद हसन नसरुल्ला कहते हैं कि अमरीका की ज़ायोनियों के अपराधों का ज़िम्मेदार है।

लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन हिज़बुल्ला के महासचिव ने शुक्रवार को इस आन्दोलन के शहीद कमांडरों की शहादत की बरसी पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया। 

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने अमरीका की ओर से अवैध ज़ायोनी शासन के सैन्य समर्थन की ओर संकेत किया।  उन्होंने कहा कि क्षेत्र में गिरने वाले हर ख़ून की बूंद की ज़िम्मेदारी संयुक्त राज्य अमरीका पर आती है।  नसरुल्ला के अनुसार ज़ायोनी तो केवल उसका हथकण्डा हैं। 

हिज़बुल्ला के नेता ने इस आन्दोलन के सदस्यों के त्याग और उनकी दृढता की भावना को सबसे महत्वपूर्ण विशेषता बताया।  उनका कहना था कि प्रतिरोध के ही कारण आज अवैध ज़ायोनी शासन संकट में घिरा हुआ है। 

सैयद हसन का कहना था कि हिज़बुल्ला के सदस्यों के भीतर पाई जाने वाली त्याग की भावना अस्थाई नहीं है बल्कि उनकी जागरूकता, अपने लक्ष्य की पहचान के कारण है।  उनका कहना था कि इस्राईल के साथ संघर्ष जारी रहेगा। 

हिज़बुल्ला के महासचिव सैयद हसन नसरुल्ला के अनुसार प्रतिरोध के केन्द्र में मौजूद लोग, क़ुद्स के मार्ग पर संघर्ष कर रहे हैं।  उन्होंने कहा कि प्रतिरोध की मुख्य विशेषता यह है कि उसके मार्ग में आगे बढ़ने वाले हमेशा ही शहादत के इच्छुक रहे हैं। 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।